फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 lakh worth of garbage piles up on truck parking lane, disposal center shuts down

Kanpur News: 80 लाख की ट्रक पार्किंग लेन पर कूड़े का ढेर, निस्तारण केंद्र बंद

Sun, 03 May 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 03 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
80 lakh worth of garbage piles up on truck parking lane, disposal center shuts down
राजपुर। सरकार की सख्ती के बावजूद राजपुर में नगर निकाय का कचरा सड़क पर डंप कर जलाया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय के पास मुगल सड़क पर 80 लाख रुपये की लागत से बनी ट्रक पार्किंग लेन पर कूड़े का ढेर लगा है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और राहगीरों को दुर्गंध व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब कचरा व पराली जलाने पर सरकार सख्त है। नगर पंचायत के 14 वार्डों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए दमनपुर सड़क पर करीब 49 लाख रुपये से कूड़ा निस्तारण केंद्र (एमआरएफ) बनवाया गया था। यह केंद्र तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी चालू नहीं हो सका है। कर्मचारी नगर से निकलने वाले कचरे को मुगल सड़क किनारे सड़कों पर डंप कर रहे हैं और उसे जला भी रहे हैं। सड़क पर फैले कूड़े के ढेर से दुर्गंध उठ रही है, जिससे राहगीर मुंह पर कपड़ा लगाकर गुजरते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर पंचायत कर्मचारियों ने स्टेट हाईवे की ट्रक पार्किंग लेन को कूड़ा घर बना लिया है। स्थानीय निवासी आशीष कुमार, जनार्दन शर्मा, ओमकार और संदीप सिंह ने बताया कि प्रतिदिन खुलेआम कचरा जमा किया जा रहा है। कर्मचारी कूड़े के ढेर में आग भी लगा देते हैं। इससे प्रदूषण फैलता है। उन्होंने नगर प्रशासन से स्वच्छता पर ध्यान देने और खुले में कचरा डंप करने तथा जलाने पर रोक लगाने का आग्रह किया। नगर पंचायत ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें ट्रक लेन पर कर्मचारियों द्वारा कूड़ा जलाने की जानकारी नहीं है। कूड़े के निस्तारण के लिए जल्द ही उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................

एमआरएफ केंद्र बंद होने से चुनौती

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत वर्ष 2023 में करीब 49 लाख रुपये से बना एमआरएफ केंद्र तीन वर्ष बाद भी संचालित नहीं हो सका है। इससे नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण एक बड़ी चुनौती बन गया है। कर्मचारी सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा रहे हैं। जिससे दुर्गंध फैल रही है। हवा चलने पर सूखा कचरा उड़कर सड़क पर आ जाता है। जिससे आवागमन में बाधा आती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed