{"_id":"59d9f8fa4f1c1b78548b64e7","slug":"80-lakh-silver-was-being-extracted-from-the-police-s-collusion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट कर भागे थे आरोपी, पुलिस की मिलीभगत से निकाली जा रही थी 80 लाख की चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट कर भागे थे आरोपी, पुलिस की मिलीभगत से निकाली जा रही थी 80 लाख की चांदी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
कार में मिली चांदी देखते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना करने वाली एक लग्जरी कार से पुलिस को 238 किलो अवैध चांदी मिली है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही एक सिपाही के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी
इटावा के महेवा में शुक्रवार को दुर्घटना में छात्रा की जान लेने वाली कार से लगभग 80 लाख की चांदी निकली। थाने का एक सिपाही भोर में कार से चांदी निकलवाकर बोलेरो में रखवा रहा था। कार मालिक ने थाने के सिपाही से सांठगांठ कर बोलेरो भेजी थी। उसमें रखवाते समय थाने के दीवान ने उसे पकड़ लिया। दीवान ने एसएसपी को सूचना दे दी। इस पर चांदी लेने आए दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
एसएसपी व एएसपी ने थाने आकर कार व चांदी देखी। इस मामले में दीवान व सिपाही से भी पूछताछ की। पुलिस ने सेल्स टैक्स विभाग को जानकारी दी। इस पर सेल्स टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र कुमार भी थाने पहुंचे। उन्होंने पकड़ी गई चांदी देखी। शुक्रवार को हाईवे पर महेवा के पास कार ने सुबह कालेज जा रही छात्रा को कुचल दिया था। इससे छात्रा की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार को पुलिस ने पकड़ लिया था। कार को थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया था। कार पर आगरा का नंबर है। वह आगरा के किसी सराफ व्यापारी की है। कार कानपुर की ओर जार ही थी। कार में करीब दो क्विंटल चांदी निकली।

कार मालिक ने थाना के एक सिपाही से किसी माध्यम से संपर्क कर कार में रखी चांदी को निकलवाने का सौदा किया। सिपाही कार में रखी चांदी को सुबह करीब 5 बजे बोलेरो में रखवा रहा था। चांदी के मालिक ने दो लोगों को भेजा था। वह इटावा के नंबर की बोलेरो किराये पर लेकर आए थे। उसी समय थाना के दीवान कुंअर पाल सिंह अपने आवास से आ गए। उन्होंने कार से कुछ पैकेट निकाल कर बोलेरो में कुछ लोगों के रखते देखा।
पास में सिपाही को खड़े देखा तो उन्होंने सिपाही से पूछा। सिपाही के गोलमाल जवाब देने पर दीवान ने कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीरज शर्मा को इसकी जानकारी दी। फोर्स को बुलाकर दोनों लोगों को व बोलेरो को पकड़ लिया। एसएसपी वैभव कृष्ण व एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने थाना में दोनों लोगों से पूछताछ की। बरामद चांदी व कार का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सेल्स टैक्स एवं पुलिस विभाग की संयुक्त जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।