फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   79 year old man accused of molestation and murder, case of teenage girl's death under suspicious circumstances

UP: 79 साल के बुजुर्ग को बनाया छेड़छाड़ और हत्या का आरोपी, किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत का है मामला

Wed, 28 Feb 2024 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Feb 2024 10:37 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस का कारनामा सामने आया है। पुलिस ने बिना जांच के 79 साल के बुजुर्ग पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
79 year old man accused of molestation and murder, case of teenage girl's death under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के काकादेव में किशोरी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बिना जांच के ही 79 साल के बीमार बुजुर्ग को भी नामजद कर दिया। मुकदमे में आरोपी बनाए गए बुजुर्ग समेत अन्य लोग मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पर ही मकान कब्जाने और पुलिस पर बिना जांच के मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

16 फरवरी को काकादेव के विजयनगर निवासी किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। चार दिन बाद किशोरी के माता-पिता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर इलाके के कमल मिश्रा, 79 साल के रामकेवल गुप्ता, राकेश गुप्ता, हरीशचद्र, विनेश गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर काकादेव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

मंगलवार को कमल मिश्रा को छोड़ सभी आरोपी पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एफआईआर कराने वाली महिला पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उनका नाम हटाकर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। डीसीपी सेंट्रल आरके गौतम ने कहा कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। मुख्य आरोपी कमल मिश्रा है जिसकी तलाश की जा रही है। बाकी आरोपियों की भी भूमिका देखी जाएगी।

विज्ञापन

नामजद आरोपियों ने तहरीर पर उठाए सवाल
पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे आरोपियों ने कहा कि खुद पीड़िता लिख रही है कि घटना वाले दिन कमल मिश्रा साथ थे। वह बेटी को मार रही थी तो कमल ने रोका और बेटी कमरे में चली गई। कमल कमरे में गया था। इसके बाद बेटी को कोई दवा दी और उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी पहुंचे थे। तब किशोरी बेहोशी की हालत में थी, लेकिन उसने किसी का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन

मकान कब्जेदारी के विरोध में रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप
आरोपियों ने कहा कि उनकी आज तक कमल से बात नहीं हुई और न ही उसे जानते हैं। कमल मिश्रा आरोप लगाने वाली महिला की सहेली के पति हैं। खुद को पीड़ित बताने वाली महिला ने उनके मकान पर कब्जा किया है, जिसका मुकदमा चल रहा है। इसी मुकदमे की खुन्नस में फर्जी आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। आशंका जताई है कि बेटी को मां और पिता ने पीटा होगा, इसके बाद उसने सुसाइड कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed