{"_id":"61f3873ab8ae747cda14e943","slug":"770-corona-infected-found-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोरोना का आतंक जारी, दो दिन में 770 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोरोना का आतंक जारी, दो दिन में 770 कोरोना संक्रमित मिले
Fri, 28 Jan 2022 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Jan 2022 07:38 PM IST
सार
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही आईआईटी में कोरोना संक्रमित लगातार मिल रहे हैं। सीएमओ कार्यालय में भी कोरोना ने हमला बोला है। कोरोना संक्रमण की चपेट में हर रोज नया मोहल्ला आ रहा है। हैलट और कांशीराम अस्पताल में कोरोना संक्रमित भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : istock
विस्तार
कानपुर जिले में पिछले दो दिन में कोरोना के 770 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 1099 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। एसडीएम बिल्हौर समेत राजकीय संप्रेक्षण गृह की तीन संवासिनियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही आईआईटी में कोरोना संक्रमित लगातार मिल रहे हैं। सीएमओ कार्यालय में भी कोरोना ने हमला बोला है। कोरोना संक्रमण की चपेट में हर रोज नया मोहल्ला आ रहा है। हैलट और कांशीराम अस्पताल में कोरोना संक्रमित भर्ती हैं।
कोरोना के 478 संक्रमित बुधवार को मिले थे और गुरुवार को 292 संक्रमित मिले हैं। राजकीय संप्रेक्षण गृह में तीन बच्चे कोरोना संक्रमित मिले। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि उन्हें आइसोलेशन में कर दिया गया है। कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब 3237 हो गई।
विज्ञापन
नगर में अब तककोरोना संक्रमितों की संख्या 91560 है। इनमें 86374 ठीक हुए हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7007 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। ओमिक्रॉन पॉजिटिव की कोई रिपोर्ट नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित 1913 रोगियों की मौत हुई है।