फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   76 ranbankure are ready to go to the border

76 रणबांकुरे सीमा पर जाने को तैयार

Sat, 14 Oct 2017 07:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
76 ranbankure are ready to go to the border
परेड में तिरंगे पर हाथ रखकर कसम खाते जवान। - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे की शपथ लेकर 76 रणबांकुरे सेना का हिस्सा बन गए। देश की सीमाओंं की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले की राजपूत रेजीमेंट द्वारा शपथ परेड का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यवाहक सूबेदार मेेजर रुकुम सिंह ने जवानों के समक्ष तिरंगा रखा। एडज्यूटेंट मेजर रूपक ठाकुर ने जवानों को राष्ट्र रक्षा की शपथ दिलाई। कार्यवाहक सूबेदार मेजर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह नियमित सेना का हिस्सा बन गए हैं।

 

ट्रेनिंग के समय जो प्रशिक्षण दिया गया है, वह सीमा पर दुश्मनों का सामना करते समय काम आएगा

76 ranbankure are ready to go to the border
शस्त्रों के साथ फोटो खिंचवाते जवान। - फोटो : अमर उजाला
अभी तक गलती करने पर प्रशिक्षक थोड़ा दंड देकर समझा देते थे, लेकिन यूनिट में गलती होने पर नौकरी के कागजातों पर प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित हो जाती है। इससे बाद में प्रमोशन के समय प्रभाव पड़ता है। उन्होेंने कहा कि ट्रेनिंग के समय जो प्रशिक्षण दिया गया है, वह सीमा पर दुश्मनों का सामना करते समय काम आएगा। कार्यक्रम के समापन पर उत्साह से लबरेज जवानों ने राइफलों के साथ विजयी मुद्रा में फोटो सेशन करवाया। इस दौरान सूबेदार शेर सिंह, मतलूब खान, आरआर गुर्जर, सुनील कुमार, बाबू लाल, लज्जाराम, मोइनुद्दीन खां, हरसहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed