फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   76 lakh rupees stolen from businessman's house, conspiracy hatched on Instagram

Kanpur News: कारोबारी के घर 76 लाख की चोरी, इंस्टाग्राम पर रची साजिश

Sat, 30 May 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
76 lakh rupees stolen from businessman's house, conspiracy hatched on Instagram
फोटो
विज्ञापन

- काकादेव थाना क्षेत्र की वारदात, चार आरोपियों पर रिपोर्ट
- पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। काकादेव के सर्वोदयनगर में एक सोलर पैनल कारोबारी के घर से घरेलू सहायकों ने मिलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घरेलू सहायकों पर करीब 76 लाख रुपये की नकदी और पुश्तैनी गहने चुराने का आरोप है। साजिश इंस्टाग्राम पर चैट के जरिये रची गई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सर्वोदयनगर में मोती विहार सोसाइटी निवासी सोलर पैनल कारोबारी संजय कुमार आनंद ने दर्ज रिपोर्ट में घरेलू सहायक बहराइच के थाना हुजूरपुर के ग्राम कंदरा निवासी अनूप कुमार, सर्वोदयनगर एमपी मिल का हाता निवासी नीना, उसका पति गुड्डू गौतम और बेटे राज पर घर में चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन लोगों ने उनकी मां संतोष आनंद, पत्नी शालिनी, बेटी कृतिका, बहू विभूति और बेटे ऋषभ आदि के करीब अलमारी से छह लाख रुपये नकद, पुश्तैनी 485 ग्राम के गहने आदि करीब 70 लाख से ज्यादा का माल पार कर दिया। कुछ समय पहले ही बेटे की शादी के कारण गहने घर पर रखे थे।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उन्हें 25 मई को वारदात की जानकारी हुई। सीधे थाने पहुंचे। सुनवाई न होने पर शिकायत एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा से की। उनके आदेश पर आरोपियों के खिलाफ संपत्ति की चोरी करने की रिपोर्ट लिखी गई। पुलिस अनूप, राज, नीना को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जबकि गुड्डू अभी भी फरार है। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेद्र कुमार राम ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........
इंस्टाग्राम पर करते रहे चैट
पीड़ित कारोबारी के अनुसार घर में काम करने वाली नीना ने घरेलू सहायक अनूप कुमार को चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए होली के बाद अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि नीना ने इसमें अपने बेटे राज को शामिल किया। वह निर्देश देती रही और अनूप और राज इंस्टाग्राम चैट पर चोरी की साजिश रचते हुए अलमारी से नकद और गहने पार करते रहे। पीड़ित के अनुसार राज ने अपनी आईडी श्रुति ब्यूटी के नाम से बनाई है। पुलिस ने सारी चैट और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed