{"_id":"5f6cc9f5795de4203b0254c2","slug":"75-lakh-fraud-in-the-name-of-opening-private-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: प्राइवेट आईटीआई खुलवाने के नाम पर 75 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: प्राइवेट आईटीआई खुलवाने के नाम पर 75 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Thu, 24 Sep 2020 10:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जालौन जिले में प्राइवेट आईटीआई खुलवाने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी और रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी अरुण कुमार वर्मा का आरोप है कि प्राइवेट आईटीआई खोलने के लिए औरैया के एक कालेज संचालक से साझेदारी की थी।
मान्यता दिलाने के नाम पर संचालक ने उससे 25 लाख रुपये ले लिए। संचालक व उनके करीबी लोगों ने उससे लगभग 75 लाख रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए। धोखाधड़ी की जानकारी पर उन्होंने संचालक से रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन
इस पर 18 सितंबर को संचालक व इनके साथी उनके यहां आ धमके। यह धमकी देने लगे। इस मामले में न्यायालय ने कोतवाली जालौन पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। वहीं कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।