फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   73 trains of Delhi-Howrah route canceled

दिल्ली-हावड़ा रूट की 73 ट्रेनें निरस्त, यात्री भूलकर भी नजरअंदाज न करें ये खबर

Sun, 01 Dec 2019 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
73 trains of Delhi-Howrah route canceled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग के काम की वजह से रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा रूट की 73 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। निरस्त ट्रेनों में 64 एक्सप्रेस और नौ पैसेंजर ट्रेनें हैं। ये ट्रेनें चार और पांच दिसंबर से निरस्त होंगी।
विज्ञापन


अधिकांश ट्रेनें 12 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने से ट्रेनों की सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त होगी। आउटर पर ट्रेनों का फंसना कम होगा। झांसी तक रेल मार्ग के दोहरीकरण की वजह से यह काम कराना जरूरी है। निरस्त ट्रेनों में ज्यादातर कानपुर और लखनऊ रूट की ट्रेनें हैं।
विज्ञापन

यह डेली ट्रेनें निरस्त
कानपुर-चित्रकूट धाम इंटरसिटी (14109/1411) पांच, 25, 26, 27 दिसंबर और 12 जनवरी को निरस्त रहेगी। लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109/11110) पांच, 25 से 28 दिसंबर और 12 जनवरी को निरस्त रहेगी। लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (12179/12180) पांच दिसंबर और 12 जनवरी, कानपुर अनवरगंज-फैजाबाद इंटरसिटी (14221/14222) पांच दिसंबर से 12 जनवरी को निरस्त रहेगी। अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस (15483) चार दिसंबर, 21 दिसंबर से 13 जनवरी, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा (15484) छह दिसंबर, 23 दिसंबर से 15 जनवरी, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (12987) 21 दिसंबर से 13 जनवरी, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (12988) 20 दिसंबर से 12 जनवरी, लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस (15205) पांच दिसंबर, 25 से 27 दिसंबर और 12 जनवरी, जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस (15206) छह दिसंबर, 26 से 28 दिसंबर और 13 जनवरी, टाटा-जम्मूतवी (18101) चार दिसंबर, 11 जनवरी, जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस (18102) सात दिसंबर, 14 जनवरी, आनंद विहार-कामाख्या नॉथईस्ट एक्सप्रेस (12505) चार दिसंबर, 11 जनवरी, कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस (12506) छह दिसंबर, 13 जनवरी, बरौनी-ग्वालियर मेल (11123) छह दिसंबर, 13 जनवरी, ग्वालियर-बरौनी मेल (11124) पांच दिसंबर, 12 जनवरी, जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस (12487) 13 जनवरी, आंनद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस (12488) 12 जनवरी, नई दिल्ली-गया महाबोधी एक्सप्रेस (12397) 11 जनवरी, गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस (12398) 12 जनवरी को निरस्त रहेगी।

हफ्ते में एक से चार दिन चलने वाली ये ट्रेनें निरस्त
हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस (12323) तीन दिसंबर, 13 जनवरी, आनंद विहार-हावड़ा एक्सप्रेस (12324) पांच दिसंबर, 12 जनवरी, अहमदाबाद-गोरखपुर (19409) 10 जनवरी, गोरखपुर-अहमदाबाद (19410) 12 जनवरी, पुरी-आनंद विहार नीलांचल (12875) 10 जनवरी, आनंद विहार-पुरी नीलांचल (12876) 12 जनवरी, गोरखपुर-पनवेल (15065) 26 दिसंबर, 12 जनवरी, पनवेल-गोरखपुर (15066) 27 दिसंबर, 13 जनवरी, एलटीटी-गोरखपुर (11079) 26 दिसंबर, गोरखपुर-एलटीटी (11080) 27 दिसंबर, गोरखपुर-पुणे (15029) 26 दिसंबर, नौ जनवरी, पुणे-गोरखपुर (15030) 28 दिसंबर, 11 जनवरी, पुणे-लखनऊ (12103) 10 जनवरी, लखनऊ-पुणे (12104) 12 जनवरी, एलटीटी-सुल्तानपुर (12143) 12 जनवरी, सुल्तानपुर-एलटीटी (12144) 13 जनवरी, एलटीटी-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस (12173) 24 दिसंबर, प्रतापगढ़-एलटीटी उद्योग नगरी (12174) 26 दिसंबर, दुर्ग-कानपुर बेतवा एक्सप्रेस (18203) 24 दिसंबर, 12 जनवरी, कानपुर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस (18204) 25 दिसंबर, 13 जनवरी, लखनऊ-रायपुर गरीबरथ (12535) पांच और 26 दिसंबर, रायपुर-लखनऊ गरीबरथ (12536) छह और 27 दिसंबर, इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस (19305) 19, 26 दिसंबर, दो, नौ जनवरी, कामाख्या-इंदौर एक्सप्रेस (19306) 22, 29 दिसंबर, पांच और 12 जनवरी, एलटीटी-लखनऊ (12107) चार, 25 दिसंबर, 11 जनवरी, लखनऊ-एलटीटी (12108) पांच, 26 दिसंबर, 12 जनवरी को निरस्त रहेगी। गोरखपुर-सीएसएमटी (12597) 24 दिसंबर और सीएसएमटी-गोरखपुर (12598) 25 दिसंबर, वलसाड-कानपुर (12943) 25 दिसंबर, कानपुर-वलसाड (12944) 27 दिसंबर, गोरखपुर-एलटीटी (15063) 16, 23, 30 दिसंबर, छह जनवरी, एलटीटी-गोरखपुर (15064) 17, 24, 31 दिसंबर, सात जनवरी, गोरखपुर-बांद्रा (15067) चार, 25 दिसंबर, बांद्रा-गोरखपुर (15068) छह, 27 दिसंबर, गोरखपुर-ओखा (15045) पांच दिसंबर, ओखा-गोरखपुर (15046) आठ दिसंबर, बांद्रा-लखनऊ (19021) 11 जनवरी, लखनऊ-बांद्रा (19022) 12 जनवरी, पटना-इंदौर (19313) 25 दिसंबर, इंदौर-पटना (19314) 27 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

ये पैसेंजर भी निरस्त
कानपुर-पनकी मेमू, लखनऊ-झांसी पैसेंजर (अप-डाउन), कानपुर-खजुराहो पैसेंजर (अप-डाउन), अनवरगंज-प्रयागघाट पैसेंजर (अप-डाउन) तीन दिसंबर से 14 जनवरी और कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर (अप-डाउन) पांच दिसंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed