फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बिलसरायां आश्रय स्थल पर अव्यवस्था मिलने पर जताई नाराजगी

बिलसरायां आश्रय स्थल पर अव्यवस्था मिलने पर जताई नाराजगी

Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिलसरायां आश्रय स्थल पर अव्यवस्था मिलने पर जताई नाराजगी
रनियां(कानपुर देहात)। अकबरपुर के बिलसरायां गोवंश आश्रय स्थल में हो रही मवेशियों की मौत मामले में बुधवार को उ.प्र. गोशाला संघ के सचिव ने आश्रयस्थल का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अव्यवस्था और साफ-सफाई का अभाव मिलने पर नाराजगी जताई। बिना पोस्टमार्टम के गोवंशों को दफनाने की शिकायत पर संबंधित पशु चिकित्सक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा ब्लाक के बिलसरायां गोवंश आश्रय स्थल में मवेशियों के मरने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। लगातार हो रही मौतों का संज्ञान लेते हुए बुधवार को उत्तर प्रदेश गोशाला संघ के सचिव वासुदेव पटेल ने आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ सफाई के साथ ही पशुओं के चारे का प्रबंध आदि की जानकारी जुटाई। आश्रय स्थल पर साफ सफाई न मिलने, चारे के समुचित प्रबंध न होने के साथ ही छाया की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। जिसके बाद उन्होंने एसडीएम सदर को बुलाने के निर्देश दिए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम आनंद कुमार सिंह से हो रही मौतों के बावत जानकारी जुटाने के साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शवों को दफनाने की शिकायत की, जिसपर उनका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद पशु चिकित्साधिकारी तेजेंद्र सिंह को फटकार लगाई। साथ ही पशुओं का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही सात फिट गहरे गड्ढे में दफनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक नित्य ही पशुओं की रिपोर्ट बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों को भेजे। उन्होंने बताया कि तहसील के सभी गांव के सभ्रांत व्यक्तियों को बुलाकर गोशाला की देखरेख के लिए समिति का गठन करें। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि आगामी आने वाली 15 फरवरी को अकबरपुर के हिंदी भवन में बैठक की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed