फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आईजी

आईजी

Fri, 07 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आईजी
फालोअप...
विज्ञापन

फोटो 06केएनजेपी 25- अमर उजाला के अंक में 05 दिसंबर को प्रकाशित खबर।
फोटो 06केएनजेपी 26- अमर उजाला के अंक में 06 दिसंबर को प्रकाशित खबर।
आईजी आदेश के बाद भी दरोगा को बचाने में जुटा पुलिस महकमा
- फर्जी जांच निस्तारण मामले में आईजी कानपुर ने मंगलवार को दिए थे जांच के निर्देश
- आईजी ने फिर ट्विटर पर मामले की जल्द जांच करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत के फर्जी निस्तारण के मामले को आईजी रेंज कानपुर ने ट्विटर से संज्ञान में लेकर कन्नौज पुलिस को मंगलवार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुरुवार को कन्नौज पुलिस ट्विटर एकाउंट से आईजी रेंज कानपुर को बताया कि मामले में जांच चल रही है। जल्द ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

युवक को थप्पड़ मारने के मामले में आईजी रेंज कानपुर से जांच कर कार्रवाई के आदेश के बाद भी पुलिस मामले में ढिलाई बरत आरोपी दरोगा और शिकायत का फर्जी निस्तारण करने वाले दरोगा को बचाने में जुटी हुई है। अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां तक कि होटल व खोखा संचालक पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को आईजी रेंज कानपुर ने कन्नौज पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर फर्जी निस्तारण के मामले में जल्द जांच करने को कहा। इस पर कन्नौज पुलिस ने जवाब में लिखा कि जांच की जा रही है, जल्द ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा के किशन मिश्रा ने बीते सप्ताह एक दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने एक खोखा दुकानदार और होटल संचालक पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच कर रहे सदर कोतवाली के एक दरोगा ने आरोपी को ही गवाह बनाकर शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया। पीड़ित ने बताया था कि सिगरेट के पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार ने अभद्रता की तो वहां मौजूद एक होटल संचालक के कहने पर हलका के दरोगा आए और उसकी बात सुने बिना ही होटल संचालक के कहने पर उसे थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि जिस होटल संचालक के कहने पर दरोगा ने थप्पड़ जड़ा था, जांचकर्ता ने उसी आरोपी संचालक को गवाह बनाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। पीड़ित मामले में एएसपी केसी गोस्वामी से भी शिकायत कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed