{"_id":"5bdc9ce7bdec22696720e1c5","slug":"71541184743-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो व टेंपो भिड़ी, छात्र सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूमो व टेंपो भिड़ी, छात्र सहित छह घायल
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। शहर से सवारियां लेकर जा रहे टेंपो में सामने से आ रही सूमो ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार एक छात्र सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए ग्रामीण आधे घंटे तक 108 नंबर मिलाते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में लोगों ने निजी वाहन से उन्हें अस्पताल भेजा।
अचलगंज-शुक्लागंज मार्ग पर शुक्रवार शाम अचलगंज की ओर जा रहा टेंपो छतुरिया कुआं के पास विपरीत दिशा से आ रही टाटा सूमो में भिड़ गई। हादसे बंथर निवासी छात्र विनय सिंह (15) पुत्र जयपाल सिंह, रुस्तम अली (30) और टेंपो चालक ब्रजेंद्र सिंह (32) के अलावा आटा गांव निवासी कोमल (16) सहित तीन लोगों को मरहम पट्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जबकि शहर के ब्रिलियंट स्कूल में कक्षा 6 का छात्र विनय सिंह और टेंपो चालक के गंभीर रूप से घायल होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोगों ने निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस सूमो की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
- 108 नंबर मिलाते रहेे लोग, नहीं पहुंची एंबुलेंस
- लोगों ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल भेजा