{"_id":"5b2553994f1c1bca228b5e4b","slug":"71529172889-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर पर गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर पर गिरी महिला की मौत
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बाइक से गिरकर 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पति के साथ बाइक पर भतीजी की शादी में शामिल होने जा रही थी। एक अन्य घटना में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के बरहेड़ा पुरवा की सावित्री अपने पति संतोष कुशवाहा के साथ बाइक पर शनिवार को सुबह बेर्रांव (कमासिन) गांव जा रही थी। मिश्रीलाल पुरवा के नजदीक ब्रेकर में तेज रफ्तार बाइक उछल गई और सावित्री नीचे गिर पड़ी। सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से पति ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। संतोष ने बताया कि बेर्रांव गांव में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मृतका के तीन पुत्र हैं। उधर, कचहरी ओवर ब्रिज में दो बाइकों की भिड़ंत में मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव का राजेश कुमार (34) पुत्र रज्जू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हेलमेट न होने से सिर और चेहरे पर चोटें आईं। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के कुछ देर बाद दोनों युवक भाग गए। राजेश का इलाज जारी है।
ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला की मौत