{"_id":"5b0d9f294f1c1b9f6e8b5320","slug":"71527619369-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी में प्रदूषण रोकने के लिए जाल लगना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी में प्रदूषण रोकने के लिए जाल लगना शुरू
Updated Wed, 30 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में कूड़ा डालने से रोकने के लिए शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग में बने पुल के दोनों तरफ जाल लगाने का कार्य शुरू हो गया। यह कार्य को नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम द्वारा कराया जा रहा है।
शहर पुरानी बाजार के पास से मंदाकिनी नदी बहती है ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग में पुल बना हुआ है। इस पुल के ऊपर से लोग प्लास्टिक में भरकर कूड़ा सहित पूजा की सामग्री आदि डाल देता था। इससे नदी प्रदूषित होती थी। इसको बचाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी पंकज अग्रवाल, ओम केसरवानी, राहुल गुप्ता, धर्मराज, गोलू व बुंदेलीसेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, वीपी पटेल, जानकी गुप्ता समेत समाजसेवी योगेश जैन आदि ने तत्कालीन जिलाधिकारी मोनिका रानी से मांग किया था कि पुल के दोनों तरफ जाल लगा दिया जाए।
इससे नदी में कोई कूड़ा व पूजन सामग्री न डाल सके। उनके आदेश पर नगर पालिका परिषद चित्रकूट में टेंडर निकाला गया था। जिसका कार्य अब शुरू हो गया। नगर पालिका परिषद चित्रकूट के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि पुल में दोनों तरफ चार दिन में जाल लगा दिया जाएगा।