फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सहकारी प्रबंध समिति के सदस्य पदों पर हुए नामांकन

सहकारी प्रबंध समिति के सदस्य पदों पर हुए नामांकन

Thu, 08 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सहकारी प्रबंध समिति के सदस्य पदों पर हुए नामांकन
सहकारी कमेटी के सदस्य पदों पर हुए नामांकन
विज्ञापन

9 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 10 फरवरी को नाम वापसी
174 ने कराया नामांकन, अधिकांश जगहों पर सदस्यों का निर्विरोध होना तय
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। सहकारी संघ की प्रबंध कमेटी के सदस्य पदों के निर्वाचन को गुरुवार को शुरू हुई प्रक्रिया के पहले दिन नामांकन में सपा के गढ़ में भाजपा ने परचम फहरा दिया। नवाबगंज क्षेत्र में सपा का बोलबाला रहता था। इस बार सपा के स्थान पर भाजपा समर्थक निर्विरोध हो गए। कुल 174 लोगों ने सदस्य पदों पर नामांकन कराया। इसमें से अधिकांश निर्विरोध होना तय हो गया है।
जिले में बीस सहकारी संघों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना है। इसके लिए गुरुवार को ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन हुए। बीस सहकारी संघों के लिए 147 लोगो ने नामांकन कराए। नवाबगंज क्षेत्र में सपा का दबदवा रहा करता था। इस बार सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थक कमल भारद्वाज, जगरानी, अहलकार, प्रभाकर, पंकज राठौर ने नामांकन कराया। इनका निर्विरोध होना तय हो गया है। कमालगंज क्षेत्र में दिलीप गुप्ता उर्फ डबलू, आशा देवी, योगेश प्रताप सिंह, लतीफ खां, रमेश सिंह, सुरेश चंद्र, कल्लू, सहदुल विक्रम सिंह, राघवेंद्र सिंह, जहानगंज क्षेत्र से प्रतीक्षा, विनोद कुमार, रामेंद्र सिंह, कुलदीप, रंजीत चौहान, भूपेंद्र सिंह, हरिशंकर, महेश सिंह ने नामांकन कराया है। इनका निर्विरोध होना तय है। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय में सहकारी संघ के सदस्यों के नामांकन पत्र की खरीद व दाखिल होने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चली। जिसमें लोगों की भीड़ देखी गई। एडीओ कोआपरेटिव उमेश भारती ने बताया कि सहकारी संघ सिवारा खास में एक महिला सीट रिक्त रही। जबकि दस सदस्य सीट पर एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने पर निर्विरोध की स्थिति हैं, बरखेडा में दो व्यक्तिगत सीट रिक्त रही। जबकि नौ पर निर्विरोध की स्थिति तय है कंपिल में नौ संस्थागत सदस्य की स्थिति निर्विरोध है। यहां पर नौ सीटों के लिए एक ही नामांकन पर दाखिल हुए हैं। जबकि दो व्यक्तिगत सदस्य सीट पर तीन-तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड सभगार में गुरुवार को सहकारी संघ के संचालक पदों पर नामांकन हुए। कुल 11 लोगों ने नामांकन किए। सहकारी संघ खिमसेपुर में आठ, सहकारी संघ गैसिंगपुर में छह, पखना में छह पदों पर नामांकन हुए। सहकारी संघ सिरौली में संचालक पद के कुल 11 पदों के लिए 13 नामांकन हुए। यहां दो पदों पर चुनाव होने की संभावना है। शेष जगहों पर निर्विरोध संचालक बन जाएंगे। यह जानकारी सचिव हेमराज सिंह वर्मा ने दी।
विज्ञापन

शमसाबाद में 11, मंझना में आठ और चिलसरा में 11 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। सचिव बालिस्टर पाल ने बताया कि 17 फरवरी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। राजेपुर ब्लाक में साधन सहकारी समिति अलीगढ़ और अमृतपुर के नौ-नौ और साधन सहकारी समिति खंडौली के लिए 11 नामांकन हुए। एडीओ सहकारिता योगेंद्र सिंह ने बताया कि 29 पर्चे भरे गए हैं। 147 सदस्यों ने नामांकन कराए है। इनमें से करीब 150 के निर्विरोध होना तय है। 9 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 फरवरी को नाम वापसी और जिन स्थानों पर चुनाव होंगे। वहां के सदस्यों को एक बजे से चुनाव चिंह आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed