{"_id":"5a4e797f4f1c1b10788b6841","slug":"71515092351-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने कोतवाली से ले गया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने कोतवाली से ले गया ट्रैक्टर
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। जौरा कटिया मार्ग पर अवैध मिट्टी खनन में पकड़े गए दो ट्रैक्टर ट्राली में से एक ट्रैक्टर ट्राली को उसका मालिक कोतवाली से पुलिस के सामने से भगा ले गया। पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरोें के चालकों को पकड़ कर कोतवाली में बैठा लिया है। खनन अधिकारी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कंपिल बाईपास से मेंहदी वाले बाबा की मजार से कटिया जाने वाले मार्ग पर जिला खनन निरीक्षक पुनराम अहद ने राजस्व कर्मियों व पुलिस टीम के साथ अवैध खनन कर मिट्टी ले जाते दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। पुलिस के साथ दोनों ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली भेजा गया। ट्र्र्रैक्टर कोतवाली में पहुंचने के बाद एक का मालिक आदेश सिंह कोतवाली आया। उसने ट्रैक्टर बैक किया और कोतवाली से भगा ले गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक गब्बर पुत्र
सतीश निवासी कादरदादपुर सराय को पकड़ कर बैठा लिया। चालक ने बताया कि वह आदेश सिंह का ट्रैक्टर चलाता है। उन्हीं की गोदाम में मिट्टी डाली जा रही है। वहीं दूसरी ट्रैक्टर ट्राली सुखेंद्र सिंह निवासी मझोंला की है। पुलिस ने दो चालको को पकड़ कर कोतवाली में बैठा लिया है। खनन निरीक्षक ने दोनों चालकों व मालिक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली के प्रभारी आरएस वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। वह मामले की जांच कर संबंधित चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
पुलिस देखती रही और कोतवाली से ले गया ट्रैक्टर
खनन अधिकारी ने अवैध मिट्टी खनन में पकड़े थे दो ट्रैक्टर ट्राली
दोनों ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो