{"_id":"59988c074f1c1b4d158b46b1","slug":"71503169543-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडडे मील में आलू खपाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडडे मील में आलू खपाने की तैयारी
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। आलू किसानों को घाटे से बचाने के लिए शीतगृहों में भंडारित आलू की खपत बढ़ाने की जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने तैयारी की है। मिडडे मील संचालन में आलू की खरीद किसानों या शीतगृहों से करने की योजना बनाई। निदेशालय ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा है। वहां से मंजूरी के बाद आलू की खरीद की जाएगी। वहीं शीतगृहों के बाहर फुटकर आलू बिक्री केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया है।
जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी नैपालराम ने बताया कि मिडडे मील संचालन में आलू की खरीद किसानों या शीतगृहों से करने की योजना बन रही है। प्रस्ताव सरकार को भेजा है। यदि इसे मंजूरी मिली तो भंडारित आलू की खरीद कराकर उसे स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे भंडारित आलू सही रेट पर बिक सकेगा। मौजूदा समय में मिडडे मील में प्रयुक्त होने वाले आलू का भुगतान सरकार करती है, लेकिन यह आलू फुटकर में खरीदे जाने के कारण अधिक दाम चुकाना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि शीतगृह संचालकों व आढ़तियों को सुझाव दिया गया है कि वे अपने यहां फुटकर आलू बिक्री केंद्र खोल देें। इससे जनता को सस्ती दर पर आलू मिल सकेगा, वहीं खपत बढ़ जाने से शीतगृहों में आलू सड़ने की नौबत से बचा जा सकता है। फुटकर बिक्री के जरिए घाटे से भी किसान उबर सकते हैं। फुटकर आलू बिक्री केंद्र खोलने के लिए उन्होंने कई शीतगृह मालिकों से बात की है। उम्मीद है कि जल्द ही शीतगृह स्वामी जागरूक होकर घाटे से बचने के लिए यह कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
- निदेशालय की ओर से शासन को भेजा गया प्रस्ताव, मंजूरी के बाद की जाएगी आलू की खरीद
- जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी बोले, किसानों को घाटे से बचाने की कवायद