{"_id":"596672e24f1c1b60608b4697","slug":"71499886306-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव फंदे पर लटका मिला
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर कोतवाली थानाक्षेत्र कचौड़ी गली निवासी युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय युवक घर में अकेला था, जब उसका बड़ा भाई दुकान से लौटा तो घटना की जानकारी हुई। युवक की मां ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
कचौड़ी गली निवासी मोनू तिवारी (16) पुत्र स्व. प्रमोद अपने बड़े भाई सोनू संग मिठाई का काम करता था। मंगलवार को मोनू घर पर अकेला था। बड़ा भाई दुकान पर, मां सीता देवी शुक्लागंज मायके में थीं।
रात ग्यारह बजे बड़ा भाई सोनू दुकान बंद कर होटल से खाना लेकर घर पहुंचा तो देखा टीवी तेज आवाज में खुली थी और अंदर दुपट्टे से भाई का शव लटक रहा था। यह देख उसके शुक्लागंज निवासी मामा पप्पू शुक्ला को सूचना दी। मामा पप्पू व मां सीता रात में ही घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सदर चौकी इंचार्ज अब्दुल मन्नान ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस से मोनू की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है, लेकिन हत्या कौन कर सकता है इस पर शक जाहिर नहीं किया है।
-परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो