फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हरदोई में ऑनर किलिंग, युवती की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाया

हरदोई में ऑनर किलिंग, युवती की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाया

Tue, 04 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में ऑनर किलिंग, युवती की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। प्रेमी के साथ युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर भाई का खून खौल गया। उसने पिता को बुलाया और दोनों ने मिलकर युवती को रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। युवती के मरने के बाद शव पास के ही जंगल में ले गए और मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। पुलिस को घटना की जानकारी देर शाम मिली। हरकत में आई पुलिस ने प्राथमिक जानकारी के आधार पर युवती के भाई और पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता को गिरफ्तार भी कर लिया है।

अतरौली थाना क्षेत्र के कुरौंधा निवासी महेश की बेटी नीतू (18) का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले परिजनों ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। परिजन प्रेमी को पकड़ते इससे पहले ही वह भाग गया। नीतू को पीटने के बाद दोबारा युवक से न मिलने की चेतावनी दी। मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे महेश के बेटे कमल किशोर ने नीतू को दोबारा प्रेमी के साथ देख लिया। गुस्साए कमल किशोर ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो प्रेमी भाग निकला। इसके बाद उसने पिता को बुलाया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने रस्सी से बांध कर नीतू को लात घूसों और लाठी डंडे से पीटा। उसके चीखने पर पास पड़ोस के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो महेश ने डपट कर भगा दिया। करीब आठ बजे प्रधान कल्लू सिंह ने पुलिस को बेटी को पीटने के बारे में सूचना दी। पुलिस गांव नहीं पहुंची। इसी बीच पिटाई से नीतू की मौत हो गई। दोपहर करीब एक बजे पिता-पुत्र नीतू के शव को गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में ले गए और मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। ग्रामीणों ने दोबारा पुलिस को सूचना दी तो एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, एसओ दीनानाथ मिश्र करीब दो बजे गांव पहुंचे। मौका मुआयना के बाद ग्रामीणों ने पूछताछ की। फिर पड़ोस के गांव श्यामपुर के चौकीदार को बुलाया। चौकीदार की तहरीर पर महेश व कमल किशोर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया। एएसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


- हरदोई में ऑनर किलिंग
- युवती को पिता-पुत्र ने पीट कर मार डाला, शव जलाया
- अतरौली थाना क्षेत्र के कुरौंधा में हुई वारदात
- रस्सी से बांधकर घर के बाहर दिनदहाड़े की हत्या
- पुलिस ने बाप -बेटा के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed