फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किशोरी को अगवा कर कार में गैंगरेप

किशोरी को अगवा कर कार में गैंगरेप

Mon, 26 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर कार में गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। गांव निवासी युवक ने अपने चालक की मदद से किशोरी को अगवा कर कार में गैंगरेप किया। परिजन थाने के चक्कर लगाते रहे और पुलिस टालमटोल करती रही। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में किशोरी के औरैया में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने औरैया से किशोरी को मुक्त कराया। एसपी नेहा पांडेय का कहना है कि किशोरी के बयान में छह-सात लोगों के नाम लिए हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


माखी थाना के गांव निवासी किशोरी को पड़ोसी महिला ने 11 जून की देर शाम अपनी बेटी की माध्यम से बुलवाया। देर तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। जानकारी होने पर किशोरी का चाचा दिल्ली से घर आया और पुलिस उच्चाधिकारियों से लेकर सीएम कार्यालय तक फैक्स किए। चाचा ने किशोरी के मोबाइल से हाल के दिनों में हुई बातचीत के नंबर ट्रेस किए। इनमें एक नंबर गांव के ही युवक और दूसरा उसके ड्राइवर का निकला। चाचा ने पुलिस को सूचना देकर बहाने से दोनों को गांव बुलाया। पुलिस ने ड्राईवर के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज किया। ड्राइवर से मिले क्लू के आधार पर परिजन पुलिस के साथ औरैया के पिरहनी गांव पहुंचे और बंधक किशोरी को मुक्त कराया, जबकि आरोपी युवक भाग निकला।
विज्ञापन



किशोरी ने बताया कि दोनों युवकों ने उसे गांव के बाहर खींचकर कार में डाला इसके बाद रास्ते में दोनों ने गैंगरेप किया। बाद में ड्राइवर उसे सचेंडी में अपने घर लेकर गया। यहां कुछ और युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे 60 हजार रुपये में औरैया के युवक को बेच दिया। किशोरी के मुताबिक औरैया के युवक ने उसे आगरा में रहने वाले किसी युवक को 80 हजार में बेच दिया था। बकौल किशोरी पुलिस रात में न पहुंचती तो सुबह उसे आगरा भेज दिया जाता। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि किशोरी ने अपने बयान में पाच-छह लोगों के नाम बताए हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर थाना पुलिस को ओर से लापरवाही बरती गई तो उसकी भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। माखी थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शुभम सिंह और उसके ड्राइवर अनिल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



तीन महीने के अंतराल में इसी मोहल्ले की तीन और किशोरियां लापता हो चुकी हैं। गांव वालों को शक है कि इस घटना में शामिल महिला, उसका बेटा और ड्राइवर ने उन्हें भी इसी तरह से अगवा कर बेंच दिया है। एसपी ने उनकी भी गंभीरता से जांच कराने की बात कही है।



कई दिन टाल मटोल के बाद पुलिस पीड़िता के चाचा की ओर से दी गई तहरीर बदल दी और किशोरी को बहला फुसलाकर भागने का मामला दर्ज किया। बाद में मामला कोर्ट पहुंचा तो न्यायाधीश ने रेप और पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ाने के आदेश दिए। इसपर पुलिस दोनों धाराएं बढ़ाईं।



मानव तस्करी को मनमर्जी बताने में पर तुली थाना पुलिस
किशोरी को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप और दो बार बेचे जाने को अधिवक्ता मानव तस्करी भले बता रहे हों लेकिन पुलिस इसे मनमानी बताने पर तुली रही।


सुस्ती बरतती रही माखी पुलिस, चाचा ने खोज निकाला
चाचा पुलिस लेकर पहुंचा, आगरा में बिकने से बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed