{"_id":"594ebca24f1c1bdf118b4931","slug":"71498332322-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी एचटी लाइन के करंट ने ले ली बालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी एचटी लाइन के करंट ने ले ली बालक की जान
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा के गांव नूरपुर में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार में करंट की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
नूरपुर निवासी मलिखान सिंह ने बताया कि शनिवार को उसका बेटा अजीत (10) अपने खेत में सब्जी देखने के लिए गया था। गांव के बाहर विजय कुमार के खेत में एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा था। तार के ऊपर पैर पड़ने से अजीत करंट की चपेट में आ गया।
चीखपुकार मचने पर वहां मौजूद उसके ताऊ लालू बाथम ने उसे किसी तरह से तार से अलग किया। आननफानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तहसीलदार सदर व प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि अजीत कुमार तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था।
-लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई
-तीन बहनों के बीच था अकेला था भाई