फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पीड़ित को धमका कर वसूले पांच हजार

पीड़ित को धमका कर वसूले पांच हजार

Fri, 09 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित को धमका कर वसूले पांच हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। हरियावां थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए ग्रामीण ने एसपी को पत्र देकर पुलिस पर पांच हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। एसपी ने जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हरियावां थाना क्षेत्र के बेलाक पुर निवासी श्रवण कुमार ने गुरुवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब एक साल पहले दूसरे समुदाय का युवक उसकी चचेरी बहन को बहला फुसलाकर कर ले गया था। उसने उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब से उन लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। 4 मई को वह थाना क्षेत्र के लेहना पुल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वैन से पहुंचे और उसे अंदर घसीट लिया। विरोध करने पर लात घूसों से पीटा। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए। इस पर वे लोग पांच हजार रुपये लूट कर उसे फेंक कर भाग गए। उसने बताया कि वह 5 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया था। दूसरे पक्ष के लोग थाने में पहले से मौजूद थे। बताया कि उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। उल्टे उसे ही हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे धमका कर पांच हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस दौरान करीब 50 की संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय परिसर में मौजूद रहे। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के बेलाकपुर गांव का निवासी है पीड़ित
ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed