फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   70-year-old woman swept 20 km in Yamuna river, survives

Kanpur News: 70 साल की वृद्धा यमुना में 20 किलोमीटर बही, बचीं

Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
70-year-old woman swept 20 km in Yamuna river, survives
कानपुर देहात। 70 साल की एक वृद्धा ने जाको राखे साईयां, मार सके न कोय वाली कहावत को सच कर दिखाया है। दरअसल औरैया के शेरगढ़ घाट पर शनिवार शाम को पैर फिसलने से एक वृद्धा यमुना में गिर गईं। 14 घंटे लगातार पानी में बहती रहीं और घटना स्थल से 20 किलोमीटर दूर राजपुर के पिचौरा में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से वृद्धा को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला है। उपचार के बाद वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के किरवाहा रामपुरा निवासी माया देवी (70) पत्नी छोटे लाल शनिवार सुबह औरैया में डॉक्टर से दवा लेने गई थीं। घर लौटते वक्त शाम पांच बजे के करीब वह औरैया के शेरगढ़ यमुना नदी घाट के किनारे शौच करने लगीं। वहां पैर फिसलने से वह यमुना में गिर गईं। शाम होने के चलते घाट के आस-पास सन्नाटा था। इस वजह से उनके ऊपर किसी की नजर नहीं पड़ी। पूरी रात बहते हुए वह कानपुर देहात की सीमा में आ गईं।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे के करीब राजपुर थाना क्षेत्र के पिचौरा घाट किनारे मौजूद लोगों ने वृद्धा को नदी में बहता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी गुरेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय गोताखोर हरिशंकर व गंभीर सिंह की मदद से वृद्धा को नदी से बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान वह बेहोश हो गईं। पुलिस ने उनको राजपुर पीएचसी में भर्ती करवाया। इलाज के बाद होश में आने पर वृद्धा ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। इधर पुलिस ने घटना की जानकारी वृद्धा के परिजन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने उनको बेटे गुड्डू व बहू नेहा को सुपुर्द कर दिया। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि वृद्धा औरैया के शेरगढ़ यमुना नदी घाट से यमुना में गिर गई थीं। नदी में गिरने से उनका हाथ टूट गया है। उपचार के बाद उनको सकुशल परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed