{"_id":"5c8e66b5bdec2214757c4871","slug":"7-years-old-girl-burnt-in-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां बाप के साथ सो रही थी 7 साल की मासूम, छप्पर में लगा दी गई आग तो आंखाें के सामने जिंदा जल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बाप के साथ सो रही थी 7 साल की मासूम, छप्पर में लगा दी गई आग तो आंखाें के सामने जिंदा जल गई
Sun, 17 Mar 2019 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
आग से जला छप्पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के बावन में लोनार कोतवाली क्षेत्र के बकौरा गांव में भूमि के विवाद में दबंगों ने दंपति को पीट-पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगा दी। जलता छप्पर गिरने से उसमें सो रही बालिका की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने घायल महिला और उसके पति को अस्पताल भेजा। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के बकौरा गांव निवासी कल्लू पुत्र रामरतन की गांव के ही सोनपाल, परमेश्वर, रामदास व अर्पित के साथ जमीन की रंजिश चल रही है। शनिवार रात विवाद के बाद आरोपियों ने कल्लू (40) व उसकी पत्नी (35) को लाठी डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने कल्लू के घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगा दी, जिससे छप्पर जलने लगा। छप्पर जलता देख आनन फानन में परिजनों ने पास ही पड़े दूसरे छप्पर के नीचे सो रहे तीन बच्चों को किसी तरह निकाल लिया।
विज्ञापन
परिजन आग की लपटों से घिरे छप्पर के नीचे सो रही कल्लू की सात साल की बेटी राधा को बाहर निकालते, इससे पहले ही जलता छप्पर नीचे गिर गया। राधा छप्पर के नीचे दब गई। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर किसी तरह आग बुझाई और राधा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गंभीर रूप से झुलसी राधा की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मुनीशा व घायल कल्लू को जिला अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे मेें ले लिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। कोतवाल विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कल्लू की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने मुनीशा व घायल कल्लू को जिला अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे मेें ले लिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। कोतवाल विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कल्लू की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।