फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   7 lakhs fake enrolment for up board exam

यूपी बोर्ड में चल रहा थी सबसे बड़ी घपलेबाजी, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 08 Mar 2017 07:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
7 lakhs fake enrolment for up board exam
डेमो पिक

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए बहुत बड़ा खेल चल रहा था। इसका खुलासा हुआ तो कई बड़े शिक्षा अधिकारियों की कुर्सियां हिल गई। दरअसल, बोर्ड की परीक्षा पंजिकरण में चल रही घपलेबाजी का पता चला है। फर्जी पंजीकरण का यह आंकड़ा सुनेंगे तो यकीनन आप भी चौंक पड़ेंगे।

विज्ञापन


 

 

ऐसे पकड़ी गई घपलेबाजी

7 lakhs fake enrolment for up board exam
डेमो पिक

साढ़े सात लाख छात्रों का फर्जी पंजीकरण कराया गया है। यह घपलेबाजी तब सामने आई जब बोर्ड ने अपनी व्यवस्था बदली। व्यवस्था बदलने के डर से नौवीं और ग्याहरवीं के साढ़े सात लाख छात्रों का नाम परीक्षा की दौड़ से हटा लिया गया।
  
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। यूपी बोर्ड का भी यही मानता है कि बदली व्यवस्था से ये फर्जी पंजीकृत छात्र गायब हुए हैं, हालांकि वह इन सवालों में भी उलझा हुआ है कि आखिर ये कौन थे और कहां गायब हो गए? फिलहाल, बोर्ड इसकी पड़ताल कराने की बात कह रहा है।यूपी बोर्ड ने फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए 9वीं व 11वीं में पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था लागू कर रखी है। बोर्ड ने इस बार पुराने रजिस्ट्रेशन नंबरों को लॉक कर दिया तो फर्जी पंजीकरण नंबरों पर पंजीकृत हुए साढ़े सात लाख परीक्षार्थियों के नाम सूची से हट गए। जिले में भी 17 हजार से अधिक ऐसे परीक्षार्थी घटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो रहा था खेल 

7 lakhs fake enrolment for up board exam
डेमो पिक

यूपी बोर्ड में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की लगातार घटती संख्या इस ओर संकेत करती है कि निजी कॉलेजों में व्यक्तिगत को संस्थागत बनाने का खेल जारी है। कई कालेज दूसरे जिलों के, पहले फेल हो चुके अथवा आठवीं फेल छात्र-छात्राओंं का पंजीकरण करा देते हैं। पंजीकरण न करा पाने वालों को पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर पर सीधे फार्म भी भरवा देते हैं। इसमें भारी लेनदेन चलता है। 9वीं के रजिस्ट्रेशन में ज्यादा घपलेबाजी चलती है।
 

विज्ञापन

ऐसे आए पकड़ में

7 lakhs fake enrolment for up board exam
डेमो पिक

इस बार बोर्ड ने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर फ्रीज कर दिए तो कंप्यूटर ने 7.50 लाख परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के भय से संबंधित कॉलेजों ने उनके लिए बोर्ड पर दबाव भी नहीं बनाया।

अगली परीक्षा के लिए बढ़े 5.40 लाख परीक्षार्थी 
अगले सत्र की बोर्ड परीक्षा के लिए हाल ही में पूर्ण हुए पूर्व पंजीकरण में इस साल 5.40 लाख विद्यार्थी बढ़ गए हैं। सवाल है कि कहीं ये इस बार परीक्षा से बाहर हुए छात्रों में से ही तो नहीं लौट रहे हैं? बोर्ड इस पर नजर रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed