फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   68 patients suffering from fever reached the government hospitals of Kanpur dehat

कानपुर देहात के सरकारी अस्पतालों में पहुंचे बुखार पीड़ित 68 मरीज

Sun, 12 Sep 2021 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
68 patients suffering from fever reached the government hospitals of Kanpur dehat
राजपुर पीएचसी में बुखार पीड़ित महिला के रक्त का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कस्बों से लेकर गांवों तक बुखार कहर बरपा रहा है। जिससे अस्पतालों में हर रोज बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में किट से जांच के बाद डेंगू की पुष्टि वाले मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सरकारी अस्पतालों में बुखार के 68 नए मरीज पहुंचे। जिन्हें दवा दी गई है। 61 मरीजों के रक्त का सैंपल लिया गया। जिले में अब तक डेंगू व बुखार से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में तेजी से फैल रहे डेंगू व बुखार की रोकथाम के लिए अफसर खानापूरी करने में जुटे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल समेत किसी भी सरकारी अस्पताल में अभी तक डेंगू जांच की सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की रैपिड किट से जांच की जाती है। हालत बिगड़ने पर मरीज को रेफर कर पर्चा थमा दिया जाता है। शनिवार को अकबरपुर के माती रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में रैपिड किट से जांच के बाद भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी देवेंद्र (25) में डेंगू की पुष्टि हुई। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
यहां परीक्षण में उसकी प्लेटलेट्स सिर्फ 26 हजार मिली। हालत गंभीर होने पर ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दोपहर तक बुखार पीड़ित छह मरीज पहुंचे।
इसी तरह राजपुर पीएचसी मेें बुखार के 6, झींझक सीएचसी में 16, संदलपुर क्षेत्र की हवासपुर सीएचसी मेें 5, डेरापुर सीएचसी में 27 व रसूलाबाद सीएचसी में बुखार के 8 नए मरीज पहुंचे। रसूलाबाद सीएचसी में उल्टी-दस्त पीड़ित चार मरीज आए।

सभी का परीक्षण कर दवा दी गई। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि रैपिड किट से डेंगू की प्रारंभिक स्क्रीनिंग की जा रही है। गंभीर मरीजों को कानपुर रेफर किया जाता है। डेंगू व बुखार पीड़ित मरीजों के क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों को भेजा जा रहा है।

कानपुर देहात में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बीमार बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं। (संवाद)

कानपुर देहात में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बीमार बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed