फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   68 passengers returned from abroad, 13 from Omicron affected countries

विदेश से 68 यात्री लौटे, ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से 13, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 38 यात्रियों के सैंपल

Thu, 23 Dec 2021 12:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Dec 2021 12:54 AM IST
सार

कानपुर में ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटे यात्रियों का पता नहीं मिल रहा है। सूची में घर का पता स्पष्ट नहीं है, सिर्फ क्षेत्र का नाम दिया गया है। इससे रैपिड रिस्पांस टीमों को उन्हें ढूंढने में मुश्किल आ रही है। न मिलने वालों के अमिक्रॉन संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
68 passengers returned from abroad, 13 from Omicron affected countries
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में विदेश से बुधवार को 68 और यात्री लौटे हैं। इनमें ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से 13 यात्री आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनकी सेहत का ब्यौरा लिया। खासतौर पर ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटने वालों की सख्ती से मॉनीटरिंग की जा रही है। अभी तक साढ़े तीन सौ यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौट चुके हैं। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार के 38 और लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि जिलों से आने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवारण कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि सभी जिलों को इंटरनेशनल यात्रियों की ट्रैकिंग के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


जीका संक्रमित गर्भवती महिला की रिपोर्ट निगेटिव
कानपुर में अब जीका का एक भी एक्टिव केस नहीं है। अब जीका संक्रमित हुए सभी 142 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। फे थफुलगंज की रहने वाली गर्भवती महिला का सैंपल मंगलवार को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। जीका संक्रमित दो महिलाओं के प्रसव हुए हैं। वहीं डेंगू और कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के नगर में चार एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 10 स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए। 11 बुखार के रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 178 सैंपल में मलेरिया की जांच कराई गई। रिपोर्ट निगेटिव आई। नगर में कोरोना के दो एक्टिव केस बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 3953 लोगों की सैंपलिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed