{"_id":"67af9e275a1f36a7520f4730","slug":"650-students-honored-in-the-convocation-of-jupiter-college-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1003390-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बृहस्पति कॉलेज के दीक्षांत में 650 छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बृहस्पति कॉलेज के दीक्षांत में 650 छात्र सम्मानित
विज्ञापन
कानपुर। बृहस्पति पीजी महाविद्यालय के रत्नालय प्रेक्षागार में यूजीसी प्रदत्त प्रोफेशनल कोर्सेस का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। 650 छात्रों को सर्टिफिकेट और डिप्लोमा देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महापौर प्रमिला पांडेय, वुमन एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. ऊषा रत्नाकर शुक्ला, कॉलेज प्रबंधक डॉ. रत्नाकर शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. पूर्णिमा द्विवेदी की देखरेख में सरस्वती वंदना हुई। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ. सौमिनी सिंह ने किया। समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री ने मां पीतांबरा की मूर्ति की स्थापना के साथ हवन पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बृहस्पति पब्लिक स्कूल का उद्घाटन भी किया। यह स्कूल सीआईएससीई से मान्यता प्राप्त है और कक्षा आठ तक संचालित है।
डॉ. शाश्वत रत्नाकर ने बताया कि दीक्षांत में फैशन डिजाइनिंग में 30 सर्टिफिकेट, 55 डिप्लोमा, 65 एडवांस डिप्लोमा, टूरिज्म एंड ट्रैवल्स मैनेजमेंट में 25 सर्टिफिकेट, 85 डिप्लोमा, 68 एडवांस डिप्लोमा, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 85 सर्टिफिकेट, 175 डिप्लोमा, 195 एडवांस डिप्लोमा, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 25 सर्टिफिकेट, 85 डिप्लोमा, 85 एडवांस डिप्लोमा और कॉमर्शियल आर्ट एंड डिजाइन में 25 सर्टिफिकेट, 42 डिप्लोमा, 70 एडवांस डिप्लोमा दिया गया।