फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   65% of policemen were found to have increased body fat

Kanpur News: 65 फीसदी पुलिसकर्मियों के शरीर में बढ़ी निकली चर्बी

Sun, 31 Aug 2025 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
65% of policemen were found to have increased body fat
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले पुलिसकर्मियों के लिए मोटापा जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जांच में 65 फीसदी पुलिसकर्मियों के शरीर में वसा का जमाव अधिक निकला। इनके तोंदियल मोटापा रहा है। लंबाई के लिहाज से वजन सामान्य रहा लेकिन वसा की मात्रा अधिक रही। इसके अलावा 70 फीसदी के फैटी लिवर, 40 फीसदी को हाई ब्लड प्रेशर, 30 को हाई ब्लड शुगर निकली। कई पुलिसकर्मियों को जांच के बाद पहली बार अपना हाई बीपी और ब्लड शुगर पता चली है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के परेड स्थित भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने बताया कि शिविर में कुल 300 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बॉडी मास की जांच 112, ब्लड शुगर की जांच 160, बीसीए की जांच 80, फाइब्रोस्कैन की जांच 88, बीएमडी की जांच 82 एवं ईसीजी की जांच 80 लोगों ने कराई। डॉ. रस्तोगी ने बताया कि ज्यादातर के तोंदियल मोटापा रहा है। ऐसा जेनेटिक कारणों से भी होता है। शिविर में डॉ. एसी अग्रवाल, डॉ. प्रीति आहूजा, डॉ. बृजमोहन, डॉ. वीके कपूर, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. राहुल कपूर, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. कुणाल सहाय, डॉ. अंबिका प्रसाद, डॉ. कीर्ति जलोटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed