फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   64 thousand household items will be distributed today

Kanpur News: आज 64 हजार बांटी जाएंगी घरौनी

Fri, 27 Dec 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
64 thousand household items will be distributed today
इटावा-जसवंतनगर। पीएम स्वामित्व योजना (घरौनी वितरण) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली में उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को नुमाइश पंडाल में पीएम स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वर्चुअल रूप से पीएम मोदी का संबोधन सुना जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्या व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत उपस्थित रहेंगे। जिला कार्यालय पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि जनपद में 64 हजार घरौनी का वितरण किया जाएगा। संयोजक व जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला मंत्री रजत चौधरी, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्या, जिला मंत्री युवा मोर्चा अंकित सैनी, कपिल राजपूत, कार्यालय प्रभारी रवि धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जसवंतनगर प्रतिनिधि के अनुसार घरौनी वितरण के लिए ब्लाॅक क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। तहसीलदार जसवंतनगर दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सराय भूपत ,ककरई , कुरसेना, कुंजपुर, मलाजनी, नगला सलह्दी, नगला राम सुंदर, राय नगर, राजपुर तमेंरी, शाहजहांपुर, तिजोरा, धनुआ, धरवार, हजरतपुर, जारी खेड़ा व जसोहन गांवों में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed