फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   64 nominations in Kanpur Bar Association Election's

बार एसोसिएशन चुनाव में 64 नामांकन

Fri, 12 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 12 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
64 nominations in Kanpur Bar Association Election's
बार एसाोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते उम्मीदवार

विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को 64 दावेदारों ने पर्चे भरे। पहले दिन गुरुवार को 33 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इस तरह 97 दावेदारों ने पर्चे भरे हैं। सभी दावेदारों ने आचार संहिता का पालन किया। इस कारण बहुत दिनों बाद बार एसोसिएशन के चुनाव में न तो जूलस निकले और न ही नारेबाजी हुई। इससे कचहरी के आसपास से निकलने वालों को जाम की दिक्कत नहीं उठानी पड़ी। निर्वाचक अधिकारी कैलाश शुक्ला और अम्बरीश मिश्रा ने बताया कि अब 16 अगस्त को नामांकन पत्रों को जांच और 17 अगस्त को नाम वापसी होगी। 19 अगस्त को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

किस पद के लिए किसका नामांकन
अध्यक्ष-कृष्ण कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-प्रवीण कुमार यादव, उपाध्यक्ष-धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार द्विवेदी, अवधेश कुमार द्विवेदी, महामंत्री-रवींद्र कुमार द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार उमराव, राम प्रकाश वर्मा, दिनेश कुमार यादव, मंत्री-अजय प्रताप सिंह चौहान, अभिषेक पांडेय, हमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन-रोहित कुमार सोनकर, सौर्य कुमार सिंह, अखिलेश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन-संजीव बाजपेई, पवन सिंह राना, योगेश कुमार, संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी-प्रीती त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, शैलेंद्र कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, आशीष पांडेय, कोषाध्यक्ष- राम प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार मिश्र, दिनेश सिंह, विनीत कुमार शुक्ला, रमेश चंद्र वर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-14, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-20
विज्ञापन

-
तीन दावेदारों को नोटिस
निर्वाचन अधिकारियों ने कचहरी परिसर में पोस्टर और बैनर लगाने पर तीन दावेदारों को नोटिस देकर चेतावनी दी है कि जल्द इन्हें नहीं हटाया तो उनकी दावेदारी निरस्त की जा सकती है। निर्वाचक अधिकारी कैलाश शुक्ला और अम्बरीश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दावेदार सुधीर मालवीय, नाज मदनी और कनिष्ट उपाध्यक्ष दावेदार विनोद कुमार शुक्ला को नोटिस दी गई है। तीनों ने जल्द प्रचार सामग्री हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed