फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   62.88 percent voting in panchayat by-elections

पंचायत उपचुनाव में 62.88 प्रतिशत मतदान

Sun, 13 Jun 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
62.88 percent voting in panchayat by-elections
कानपुर देहात। जिले में शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्य की 330 व बीडीसी सदस्य की दो सीटों के लिए पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। छह बजे तक लोगों ने मतदान किया। जिले में करीब 62.88 प्रतिशत मतदान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला मतदाता भी शामिल हैं। सबसे अधिक अकबरपुर ब्लॉक में 70 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में लोगों ने ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इससे चुनाव के बाद ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सका। 618 ग्राम पंचायतों में 204 ग्राम पंचायतें ही संगठित हो सकी। इन प्रधानों को शपथ भी दिला दी गई है। जबकि 414 ग्राम पंचायत में कोरम पूरा न होने से ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसी वजह से जिला प्रशासन की ओर से दोबारा चुनाव कराए गए। नामांकन के दौरान कई पंचायतों में निर्विरोध सदस्य चुने गए। जबकि 330 वार्डों के लिए शनिवार को मतदान कराया गया। सभी ब्लॉकों के वार्डों में शांति पूर्ण ढंग से मतदान कराया गया। देर शाम छह बजे तक जिले में भर में करीब 62.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रसूलाबाद के बर्रा ठर्रा व सरवनखेड़ा के मगटा क्षेत्र में बीडीसी सदस्य का भी चुनाव संपन्न कराया गया। मतदाताओं ने बढ़-चढ़ वोट डाला। मतदान के बाद सभी जगहों की मतपेटियां संबंधित ब्लॉक में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं। मतगणना 14 जून को होगी।
महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
कानपुर देहात। शिवली के मैथा ब्लाक में 12 गांवों के लोगों ने रिक्त पंचायत सदस्य के 33 वार्डों के लिए वोट डाले। मतदान के दौरान कहीं तेजी दिखी तो कहीं शुरुआत धीमी रही। यहां 74 में 28 ग्राम पंचायतें ही संगठित हुई है। अन्य के लिए मतदान कराया गया। इसी प्रकार संदलपुर ब्लॉक में 16 ग्राम पंचायतों के 44 वार्डों में मतदान कराया गया।
एआरओ पंकज कुमार ने बताया कि 17 बूथों में मतदान कराया गया। 12 बजे तक 20 प्रतिशत ही मतदान हुआ इसके बाद मतदान में तेजी देखने को मिली। पांच बजे तक 62 प्रतिशत मतदान हो चुका था। राजपुर ब्लॉक में 12 ग्राम पंचायतों के 38 वार्डों पर मतदान कराया गया।
रसूलाबाद ब्लॉक में 29 वार्डों में मतदान कराया गया। यहां बर्रा ठर्रा क्षेत्र पंचायत के लिए भी मतदान कराया गया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ परशुराम सिंह, तहसीलदार अजीत यादव, प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा आदि ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

अमरौधा में 33 पंचायत सदस्यों के लिए पड़े वोट
पुखरायां। अमरौधा विकास खंड की10 ग्राम पंचायतों में 33 सदस्य पद के लिए शनिवार को शंतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया गया। एडीओ पंचायत लाखन सिंह ने बताया कि कथरी, किशुनपुर, चपरघटा, अमिलिया, सुजगवां, श्यामसुंदरपुर, दौलतपुर, जलपुरा, नगसिया, बील्हापुर गांवों के 33 वार्डों के सदस्य पद का मतदान कराया गया। जिनकी मतपेटिया ब्लॉक कार्यालय में जमा करा दी गई हैं। मतदान के समय पुलिस की तैनाती की गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed