{"_id":"5c95304abdec2214216cca17","slug":"61553281098-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा व कारतूस समेत बबुली गैंग का सदस्य पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा व कारतूस समेत बबुली गैंग का सदस्य पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्य को पुलिस ने तमंचा कारतूस व मोबाइल के साथ गुरसरायं के जंगल से दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार हाल ही में मनगवां पुरवा में प्रधान व एक दुकानदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारपीट करने व पुलिस मुठभेड़ में भी यह शामिल था। इस घटना के बाद वह गैंग से भटककर गांव की ओर आ रहा था।
मारकुंडी थानाक्षेत्र के गुरसरायं के जंगल के पास कांबिंग के दौरान टीम ने शुक्रवार की सुबह अचानक मारकुंडी थानाध्यक्ष मो. अकरम की टीम ने एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा व तीन कारतूस मिले है। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी जमुनिहाई टिकरा निवासी देवमुनि मवइया पुत्र मुन्ना के पास एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। जिससे उसने कई बार डाकू बबुली व लवलेश से बातचीत की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने में कुछ ग्रामीणों ने उसकी पहचान के बाद बताया कि हाल ही में मनगंवा में प्रधान कुसुमा देवी के घर तोड़फोड़ व फायरिंग के बाद दुकानदार मो. हारून के पुत्र मो. आसिफ को गोली मारने की घटना में देवमुनि शामिल था। इसके बाद जब पुलिस टीम से डकैतों की मुठभेड़ हुई तब उसने भी डकैताें की ओर से फायरिंग की थी।
विज्ञापन
इनसेट
डकैतों को भागने का दिया था सुरक्षित रास्ता
मानिकपुर। पकड़ा गया डाकू बबुली गैंग के सदस्य देवमुनि पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है लेकिन मारकुंडी थानाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि यह गैंग का अस्थाई सदस्य था। जरूरत के हिसाब से गैंग के साथ चलता था इसके बाद वह लौटकर गांव आ जाता था। मनगंवा में डकैतों के बाद जब पुलिस वहां पहुुंची तो देवमुनि ने ही डकैतों को भागने का सुरक्षित मार्ग बताया था।