फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सांड़ के हमले से युवक की मौत

सांड़ के हमले से युवक की मौत

Thu, 14 Feb 2019 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सांड़ के हमले से युवक की मौत
डेरापुर(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में बुधवार को सांड़ के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नंदपुर निवासी सूरज सिंह (18) खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। उसने देखा कि खेत छुट्टा मवेशियों का झुंड फसल चर रहा था। इस पर वह उन्हें भगाने की कोशिश करने लगा तो एक सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने सींग में फंसा कर युवक को फेंक दिया। इससे वह पास में पड़े विद्युत पोल पर जा गिरा। इस बीच सांड़ ने फिर उस पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। यह देख आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने दौड़ कर सांड़ को भगाया। वे लोग घायल युवक को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। सूरज की मां संध्यावती, छोटे भाई आसकरन, पवन तथा बहन रोली का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ रामबहादुर पाल ने बताया कि जिला अस्पताल से मेमो नहीं आया है। सूचना आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed