फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चटकी पटरी से धड़धड़ाते गुजरी ट्रेन, हादसा बचा

चटकी पटरी से धड़धड़ाते गुजरी ट्रेन, हादसा बचा

Thu, 31 Jan 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
चटकी पटरी से धड़धड़ाते गुजरी ट्रेन, हादसा बचा
झींझक(कानपुर देहात)। झींझक और कंचौसी स्टेशनों के बीच शाहपुर फाटक के पास बुधवार सुबह भावनगर बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन चटकी पटरी से गुजर गई। कीमैन की नजर टूटी पटरी पर पड़ते पीछे से आ रही मडुआडीह एक्सप्रेस को रोक लिया। पीडब्लूआई स्टाफ ने टूटी पटरी को फिस प्लेट से कसकर ठीक किया। करीब डेढ़ घंटे तक अपलाइन का यातायात बहाल किया जा सका। इस दौरान एक गरीब रथ, दो मालगाड़ी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 7:19 बजे गाजीपुर भावनगर से बांद्रा जा रही अप भावनगर बांद्रा टर्मिनल जैसे ही शाहपुर फाटक के पास खंभा नंबर 1084/25व 27 के पास पहुंची। इसी दौरान पटरी चटक गयी। ट्रेन चटकी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजर गई। हालांकि इस दौरान हादसा बच गया। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन धरमपाल की नजर चटकी पटरी पर 7:34 बजे पर पड़ी तो उन्होंने पीछे से आ रही मडुवाडीह एक्सप्रेस को लाल झंडी दिखाकर चटकी पटरी को पहले ही रोक लिया गया।
विज्ञापन

सूचना स्टेशन मास्टर झींझक रवि वर्मा को दी गई। पीडब्लूआई स्टाफ ने पटरी को फिस प्लेट से कसकर ठीक किया, जहां 8:48 बजे पर मडुआडीह एक्सप्रेस को रवाना किया गया जा सका। तभी अप की गरीब रथ शाहपुर जोगीडेरा के सामने, दादरी मालागाड़ी, बड़ागांव के सामने तथा पानीपत मालगाड़ी अक्षयवट आश्रम के पास खड़ी रहीं। पीडब्लूआई झीझक सियाराम विंद ने बताया कि पटरी ठंडे गर्म की वजह से टूटी थी। ट्रैक दुरुस्त करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। ब्लॉक मिलने पर पटरी बदली जायेगी। स्टेशन मास्टर झीझक रवि वर्मा ने बताया कि शाहपुर फाटक के पास पटरी चटकने के कारण सुबह 7:19 से 8:48 बजे तक करीब डेढ़ घंटे अप लाइन का यातायात बाधित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed