फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नामी ब्रांड की नकली तंबाकू पकडी

नामी ब्रांड की नकली तंबाकू पकडी

Wed, 09 Jan 2019 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
नामी ब्रांड की नकली तंबाकू पकडी
बिल्हौर (कानपुर)। तहसील क्षेत्र में एक नामी कंपनी की पैकिंग में नकली तंबाकू बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मैजिक वाहन से बड़ी मात्रा में नकली तंबाकू के पाउच को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस जांच अधिकारियों ने संबंधित तंबाकू कंपनी के अफसरों को बुलाकर जांच पड़ताल की है। इधर, कस्बे के कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

अपराध इंस्पेक्टर जर्नादन सिंह ने बताया कि मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान कानपुर की ओर जा रही मैजिक वाहन की जांच पड़ताल की। पाया गया कि उसमें बड़ी संख्या में नामी कंपनी की तंबाकू पाउच लदी देखी। पूछताछ में मैजिक वाहन चालक नहीं बता सका और न ही संबंधित कंपनी के कागजात दिखा सका। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़ी गई तंबाकू नकली है, और तहकीकात में नामी कंपनी के रैपर-पाउच में पैकिंग कर उक्त वाहन के माध्यम से चौबेपुर, शिवराजपुर, अरौल, ककवन सहित अन्य छोटे-छोटे कस्बों में सप्लाई की जाती है। पूछताछ में मैजिक वाहन चालक की निशानदेही पर कस्बे के ही दो तंबाकू कारोबारी को हिरासत में लिया है। बताया कि पकड़ी गई तंबाकू के कंपनी के अधिकारी उनके संपर्क में हैं, लिखित रूप से पुष्टि होते ही रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed