फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगा जान दी

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगा जान दी

Wed, 06 Jun 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगा जान दी
झींझक। कर्ज में डूबे और कैंसर की बीमारी से जूझ रहे एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव खेत पर आम के पेड़ से अंगौछे के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मंगलपुर क्षेत्र के झींझक कस्बा के शंकरगंज मोहल्ले निवासी किसान जयराम (46) पांच वर्षों से दाहिनी आंख में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इसका इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक दो वर्ष पहले उसने एक बीघा खेती पर सेंट्रल बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर 20 हजार रुपये का लोन लिया था। बीमारी का इलाज कराने के चलते लोन नहीं जमा कर पाया। इससे वह परेशान रहता था। दो दिन पहले वह घर से कानपुर में कैंसर अस्पताल से दवा लेने गए थे। सोमवार कर शाम वापस लौटने के बाद वह घर पर न जाकर सीधे खेत पर चला गया।
विज्ञापन

वहीं खड़ेे आम के पेड़ से फांसी लगा कर जान दे दी। मंगलवार की सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो सूचना परिजनों को दी। बाद में परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। किसान की मौत पर उसके पुत्र गजेंद्र, चंद्रपाल व पुष्पेंद्र का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के बड़े पुत्र गजेंद्र पाल ने बताया कि पिता को कैंसर होने व बैंक का कर्ज होने से परेशान रहते थे। इसके चलते पिता ने आत्महत्या कर ली। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की सूचना को फौती दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed