फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, दो घायल

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, दो घायल

Wed, 21 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, दो घायल
बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, दो घायल
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम
पुलिस ने समझा-बुझाकर जैसे-तैसे खुलवाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव दुबरी मोड़ के पास बुधवार शाम आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चाची-भतीजा घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जैसे-तैसे जाम खुलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।


सचिन सिंह (48) पुत्र फेरू सिंह खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार शाम करीब 3.50 बजे वह बाइक से चिलसरा बाजार जा रहे थे। वहीं गांव महमदपुर निवासी घनश्याम अपनी कायमगंज निवासी चाची मनीषा को लेकर शमसाबाद से फर्रुखाबाद जा रहे थे। सचिन सिंह और घनश्याम हेलमेट नहीं लगाए थे। दुबरी मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सचिन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो
विज्ञापन



गई, जबकि घनश्याम और मनीषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गई। शव देख मृतक की पत्नी मंजू देवी, मां कुसमा यादव और पिता फेरू सिंह रोने-बिलखने लगे। गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों से मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। थाना पुलिस ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और पंचनामा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन सिंह अपने घर में अकेला ही था। आगे-पीछे कोई न होने के कारण पिता फेरू सिंह ने सचिन सिंह को घर से बाहर नौकरी करने के लिए नहीं जाने दिया। करीब 12 साल पहले ही फेरू सिंह ने पुत्र सचिन सिंह की शादी पांचाल घाट की मंजू सिंह से की थी। मृतक के एक पुत्र अंश (8) और एक पुत्री गौरी (10) हैं। मार्ग दुर्घटना में सचिन सिंह की मौत की जानकारी जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक की पत्नी मंजू देवी और मां कुसमा देवी नंगे पैर ही घर से दौड़ पड़े। बेटे का शव देख मां व पत्नी पछाड़े मारकर-मारकर रोने लगे।


सचिन सिंह की मौत के बाद ग्रामीणों ने करीब 4 बजे चिलसरा-फर्रुखाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने के लिए प्रयासरत रही लेकिन ग्रामीणों ने नहीं खोला। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण माने और 4.40 पर जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed