फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हरदोई से आए थे मजदूरी करने, मौत खींच ले गई

हरदोई से आए थे मजदूरी करने, मौत खींच ले गई

Sat, 17 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हरदोई से आए थे मजदूरी करने, मौत खींच ले गई
मोहम्मदाबाद। हरदोई निवासी दो युवक मजदूरी करने आए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मजूर था। एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की खेत में काम करते समय तबीयत खराब हो गई। कुछ देर बाद ही अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचित कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जिला हरदोई थाना लोनार के गांव भदना निवासी राधेश्याम पासी (32) अपने अन्य साथियों के साथ कुछ दिन पहले मोहम्मदाबाद के गांव इंदरपुर निवासी बादाम सिंह यादव के यहां आलू खोदने के लिए आया था। शुक्रवार शाम राधेश्याम शौच के लिए तालाब की ओर गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह डूब गया। वहां पर किसी के न होने के कारण उसकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसके साथियों ने बादाम सिंह
विज्ञापन


को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसकी खोजबीन की गई। राधेश्याम का शव तालाब में उतराते मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ महावीर सिंह, कोतवाल राजेश पाठक मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पत्नी मीरा देवी, भाई सुरेंद्र सिंह समेत परिवार के अन्य लोग भी आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना में जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव मिरका निवासी गुरुपाल सिंह अपने साथियों के साथ गांव जैतपुर निवासी यतेंद्र सिंह के यहां आलू खोदने के लिए आया था। इस दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। उसके साथी उसे आनन फानन में मोहम्मदाबाद कसबा स्थित निजी अस्पताल लेकर आए। यहां उसकी मौत हो गई। साथी सरमान सिंह ने पुलिस को सूचना देकर शव को लेकर चले गए।

आए थे मजदूरी करने, दोनों को मौत खींच ले गई
दोनों युवक हरदोई के लोनार व हरपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे
एक युवक तालाब में गहराई में चला गया, दूसरे की तबीयत बिगड़ने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed