फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अधूरे पड़े शौचालय, पा लिया ओडिएफ का तमगा

अधूरे पड़े शौचालय, पा लिया ओडिएफ का तमगा

Sat, 17 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अधूरे पड़े शौचालय, पा लिया ओडिएफ का तमगा
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना को भी अधिकारी पलीता लगाने से बाज नहीं आए। नंबर बढ़वाने के चक्कर में अधिकारियों ने कागजों में अधूरे पड़े शौचालयों का निर्माण पूरा दिखा कर ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त गांव) के तहत तमगा पा लिया। गांवों को फर्जी तरीके से खुले में शौच मुक्त घोषित कराने की अफसरों की इस कारस्तानी को उपनिदेशक पंचायत राज ने सत्यापन के दौरान पकड़ लिया है। जिले से 152 गांवों की सूची ओडीएफ सत्यापन के लिए मंडल स्तर पर भेजे गई थी। फर्जी ढंग से ओडीएफ घोषित किए 78 गांवों को सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन



केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांवों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि इन गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा सके। जिले में राजस्व आबादी वाले 880 गांव हैं। इन गांवों शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कर ओडीएफ घोषित किया जाना है। इन गांवों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने जिले के 152 गांवों को
विज्ञापन


ओडीएफ कर सूची निदेशालय भेजी गई। निदेशालय से इन गांवों का सत्यापन कराया गया, तो सारा मामला खुलकर सामने आया। जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी कागजों में शत-प्रतिशत गांवों में शौचालयों का निर्माण दिखा रहा है। जमीनी हकीकत तो यह है कि कहीं शौचालयों की छत ही नहीं पड़ी तो कहीं शौचालयों में गेट तक नहीं लगा है। इस कारण कई शौचालयों का उपयोग नहीं हो रहा है। सत्यापन में जिले के 152 गांवों में से 74 गांवों को पास किया गया है। बकाया 78 गांव ओडीएफ की सूची से बाहर कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



2012 के सर्वे के अनुसार गांव में शौचालय हो और उनका उपयोग किया जा रहा हो। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रोें पर शौचालय होने चाहिए। गांवों में सार्वजनिक स्थानों या खेतों में मल नजर नहीं आना चाहिए।


जो गांव सूची से बाहर किए गए है। उन गांवों के कुछ शौचालयों में दरवाजे नहीं लगे थे, कुछ के टूटे हुए थे। इस तरह की आपत्तियां दी। जिनको दूर कराया जा रहा है। सूची के अनुसार सभी गांवों में शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है और उनका उपयोग भी हो रहा है। जल्द ही फाइनल रिपोर्ट भेजी जाएगी। अमित त्यागी, डीपीआरओ


फर्जी काम दिखा पा लिया ओडीएफ का तमगा
अधिकारियों ने जिले के 152 गांवों में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण पूरा होना दिखाया
उपनिदेशक पंचायत ने पकड़ा ओडीएफ में खेल, सत्यापन में अधूरे मिले शौचालय, 78 गांव सूची से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed