{"_id":"594c122f4f1c1b3b198b471d","slug":"61498157615-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी से टकराई नीलगाय तीस मिनट तक खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी से टकराई नीलगाय तीस मिनट तक खड़ी रही
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैेया। नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस से बुधवार रात नीलगाय टकरा गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। करीब तीस मिनट की मशक्कत के बाद इंजन से नीलगाय का शव निकाला जा सका। इस दौरान रेलवे ट्रैक बाधिक रहा और अन्य ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोका गया।
बुधवार रात करीब नौ बजे नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस कंचौसी स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान नीलगाय ट्रेन की चपेट में आ गई। तेज धमाके के कारण ट्रेन के यात्री भी सहम गए।
नीलगाय का शव इंजन में फंस गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और कंट्रोलर को सूचना दी। आनन फानन में रेलवे के गैंगमैन पहुंचे और शव निकालने में मशक्कत की। इस दौरान तीस मिनट तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन
इस दौरान पिछले स्टेशनोें पर बोधगया, बरौनी, संपर्क क्रांति सहित अन्य ट्रेनों को रोका गया। राजधानी के रवाना होने पर रेलवे प्रशासन ने चैन की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू ने बताया कि नीलगाय आगे आने से कुछ समय ट्रैक बाधित रहा ।
- इंजन में फंसा शव, दिल्ली-हावड़ा ट्रैक हुआ जाम