फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घर के दरवाजे पर मारी पेट्रोलपंप मालिक को गोली

घर के दरवाजे पर मारी पेट्रोलपंप मालिक को गोली

Mon, 12 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
घर के दरवाजे पर मारी पेट्रोलपंप मालिक को गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। शनिवार रात बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल पंप मालिक को उसके दरवाजे पर ही गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों ने खून से लथपथ मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होेने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल का कहना है कि जमीन की रंजिश के चलते पंप मालिक को गोली मारी गई है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अज्जू गिरहोत्रा का शहर के स्टेट बैंक के समीप अमरनाथ एंड संस के नाम से पेट्रोल पंप हैं। संचालक अज्जू रोज की तरह शनिवार रात 10.30 बजे पंप से घर जाने के लिए निकला। अभी वह घर के दरवाजे पर ही पहुंचा था और दरवाजा खुलवाने के लिए बेल बजाई, तभी अचानक हीरो होंडा बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके दरवाजे के सामने बाइक रोकी। इसमें एक युवक फौरन नीचे उतरा। अज्जू कुछ समझ पाते, इसके पहले उसने अज्जू के सीने में फायर झोंक दिया। इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो अज्जू को लहूलुहान देख दंग रह गए। उन्हें फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर अज्जू को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसके पहले कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

नहीं उठा यूपी 100 पुलिस का फोन
परिजनों के मुताबिक जब घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को पकड़वाने के लिए कई बार यूपी 100 पुलिस को फोन मिलाया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। इससे परिजनों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की वजह जमीन की रंजिश बताई गई, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed