फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   60 year old man accused of hunting 15 year old teenager

60 साल के बुजुर्ग ने 15 साल के किशोर को बनाया शिकार, हाथ मिलाया पता पूछा फिर पार किया दो लाख का हार

Thu, 18 Jul 2019 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
60 year old man accused of hunting 15 year old teenager
महरून रंग की कार के पास सपेंद रंग के कपड़ों में बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नयागंज में गुरुवार को सराफा कारीगर से शातिर टप्पेबाज ने दो लाख रुपये का हार पार कर दिया। जब कारीगर ने जेब में हाथ डाला तो पता चला कि हार गायब है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोलकाता निवासी संजय मंडल की नयागंज बंदरिया वाला फाटक में ज्वैलरी की दुकान है। संजय की दुकान पर पश्चिम बंगाल निवासी 15 वर्षीय किशोर करन सिंह काम करता है। संजय के मुताबिक करन सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक हार (54.5 ग्राम) पर पॉलिश करवाने नील वाली गली जाने के लिए दुकान से निकला था।
विज्ञापन


 

उसने अपने लोअर की जेब में हार रखा हुआ था। करन के मुताबिक कुछ ही दूरी से उसके पास लंबी कद काठी, सफेद कुर्ता पायजामा पहने, सिर पर टोपी लगाए एक बुजुर्ग उसके साथ-साथ चलने लगा। फिर उसने करन से हाथ मिलाते हुए पूछा कि किशनदास की दुकान कहां पर है। इस पर करन ने जवाब दिया कि उसे जानकारी नहीं है। फिर वह चला गया। करन जब पॉलिश की दुकान पर पहुंचा तो पता चला कि हार गायब है। तब उसने संजय को जानकारी दी।

पुलिस को नहीं दी जानकारी
घटना सुबह साढ़े ग्यारह बजे की है, लेकिन संजय ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। जब इसकी जानकारी सराफा एसोसिएशन के लोगों को हुई तो करीब डेढ़ बजे पुलिस को बताया गया। जिसके बाद सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव फोर्स सहित पहुंचीं।

 

करन के बयानों में झोल
पूछताछ में करन ने बताया कि बुजुर्ग टप्पेबाज का एक साथी भी था। वह कुछ दूरी पर खड़ा था। वह चेकदार शर्ट पहने हुए था। सीओ श्वेता यादव ने बताया कि करीब तीन कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं, उनमें ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं दिखाई दिया। सवाल है कि आखिर करन ये गोलमोल और खुद से बनाकर बातें क्यों कर रहा है। ऐसे में पुलिस करन को भी संदिग्ध मान कर जांच कर रही है कि कहीं वह भी इसमें शामिल तो नहीं। 

एक साथ दोनों बैठे भी थे
सीओ के मुताबिक एक फुटेज में कुछ दूरी पर चलने के बाद टप्पेबाज और करन एक खंभे के पास साथ बैठे दिखाई दिए। जब इस बारे में करन से पूछा गया तो उसने इंकार कर दिया। फुटेज दिखाने पर वह कुछ भी नहीं बोला। पुलिस किसी परिचित के घटना में शामिल होने का शक जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed