{"_id":"56521e3754fbec8124676ade1e3d048e","slug":"60-per-cent-left-the-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (लोअर पीसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को करीब 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। इसके सटीक कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
परीक्षा प्रभारी और एडीएम सिटी अविनाश सिंह का कहना है कि जितने स्टूडेंटों ने पेपर दिया, उससे कहीं ज्यादा ने छोड़ा है। इसकी सूचना आयोग को भेज दी गई।
लोअर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए शहर में 102 केंद्र बनाए गए, जहां 47 हजार अभ्यर्थियों को पेपर देना था। हर केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगी, फिर सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक परीक्षा कराई गई। 300 मार्क्स के 150 क्वेश्चन पूछे गए। हर क्वेश्चन के सही जवाब पर दो मार्क्स मिलेंगे।
विज्ञापन
निगेटिव मार्किंग नहीं थी। सबसे ज्यादा राजनीतिशास्त्र के क्वेश्चन पूछे गए। कुछ परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। राजकीय इंटर कॉलेज सेंटर पर 15 मिनट बाद ओएमआर शीट बांटी जा सकी। पेपर भी देर से पहुंचा।
विज्ञापन
कई केंद्रों पर बिजली, पानी की समस्या रही। गोरखपुर और लखनऊ से परीक्षा देने शहर आए तमाम अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटी है। इनके एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का सही विवरण नहीं था।
हालांकि एडीएम सिटी अविनाश सिंह का कहना है कि किसी भी सेंटर से गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी, जो कि पेपर पहुंचवाने से जमा कराने तक की व्यवस्था में शामिल रहे।