फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   60 k atm block in kanpur keep cash

साइबर अटैक टीम ऐसे उड़ा रही ATM से करोडों, बैंक हुए सतर्क, किए लाखों कार्ड बलॉक

Fri, 21 Oct 2016 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
60 k atm block in kanpur keep cash
एसबीआई एटीएम के बाहर पैसे निकालने वालों की लगी लंबी कतार
देश भर के करीब 32 लाख एटीएम/डेबिट कार्ड पर साइबर अटैक हुआ है। यानी हैकर्स किसी के भी एटीएम कार्ड से पैसा निकाल सकते हैं। एक प्राइवेट बैंक के ग्राहकों के एटीएम से करोड़ों रुपये निकाले भी जा चुके हैं। एहतियातन बैंक अपने ग्राहकों के एटीएम ब्लॉक कर रहे हैं। अकेले कानपुर शहर में अलग-अलग बैंकों के करीब 60 हजार एटीएम कार्ड ब्लॉक भी किए जा चुके हैं। दीपावली जैसा बड़ा त्योहार नजदीक है। लोग इसी समय बंपर खरीददारी करते हैं। ऐसे में आपको एटीएम कार्ड धोखा दे सकते हैं इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था रखें। अगर आपका एटीएम कार्ड काम करना बंद कर देगा तो 15 दिन बाद ही दोबारा चालू होगा। 
विज्ञापन


एसबीआई ने अपने छह लाख एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। ब्लॉक किए गए एटीएम कार्ड फिर से जारी किए जाएंगे। खतरे की गंभीरता को देखते हुए अन्य बैंकें भी कार्ड ब्लाक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि चीन के हैकर्स ऐसा कर रहे हैं। जिन खाताधारकों का कार्ड ब्लॉक नहीं हुआ है वे अपना पिन बदलते रहें। 
विज्ञापन


मैनुअल काम के लिए बैंकों के पास स्टाफ कम है। यदि व्यापक पैमाने पर एटीएम कार्ड ब्लॉक हुए और बैंकों में पैसा निकालने वालों की भीड़ लगी तो समस्या खड़ी हो जाएगी। अगर आपका एटीएम कार्ड काम करना बंद कर दे तो तत्काल इसकी सूचना अपनी बैंक शाखा में दें। प्रबंधक के नाम एप्लीकेशन लिखें। यह सूचना संबंधित बैंक के मुख्यालय में भेजी जाएगी। इसके बाद मुख्यालय ग्राहक के पते पर नया एटीएम कार्ड जारी करेगा और संबंधित बैंक की शाखा में पिन नंबर भेजेगा। एटीएम कार्ड घर आने पर ग्राहक बैंक शाखा से पिन ले सकेगा। इसमें कम से कम 15 दिन का समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed