फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   57 heart and seven brain attacks in Kanpur, asthma attack patients admitted in critical condition, three dead

Kanpur: 57 को हार्ट और सात को ब्रेन अटैक, अस्थमा और दमा अटैक के रोगी गंभीर हालत में भर्ती, तीन की मौत

Thu, 14 Dec 2023 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Dec 2023 01:10 PM IST
सार

Kanpur News: कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 1124 रोगी आए। इमरजेंसी में 112 रोगी लाए गए। इनमें 57 हार्ट अटैक के थे, इन्हें भर्ती करके उपचार दिया गया।

विज्ञापन
57 heart and seven brain attacks in Kanpur, asthma attack patients admitted in critical condition, three dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में प्रदूषण, ठंड और वायरल संक्रमण की वजह से रोगियों की हालत बिगड़ रही है। बुधवार को हार्ट अटैक के 57 रोगी कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट की इमरजेंसी में भर्ती किए गए। हैलट इमरजेंसी में शाम तक सात ब्रेन अटैक, 10 दमा और तीन अस्थमा अटैक के रोगी भर्ती किए गए।

विज्ञापन

तीन रोगियों की मौत हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इंफ्लुइंजा के रोगी ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें सांस फूलने का लक्षण दमा जैसा है। सीने में जकड़न होने से रोगियों को सांस लेने में दिक्कत होती है। दमा रोगी शुक्लागंज की रोगी नजमा (80) और अनवरगंज के मो. शाहिद (48) की मौत हो गई।
विज्ञापन

उनका गंभीर हालत में उर्सला में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही नौबस्ता के शिवनाथ (55) की ब्रेन अटैक से मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि बेहोशी आने के बाद उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन मौत हो गई। हैलट में 24 घंटे में औसत 12 ब्रेन अटैक के रोगी प्रतिदिन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्रेन अटैक के 40 फीसदी रोगी अस्पताल तक पहुंच ही नहीं पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोगियों में अस्थमा जैसे लक्षण मिल रहे हैं
कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 1124 रोगी आए। इमरजेंसी में 112 रोगी लाए गए। इनमें 57 हार्ट अटैक के थे, इन्हें भर्ती करके उपचार दिया गया। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि तेज बुखार, गले के संक्रमण और सांस के रोगी आ रहे हैं। इन रोगियों में अस्थमा जैसे लक्षण मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed