फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   56% work of the roadways bus stand being constructed at a cost of Rs 2.77 crore is complete.

Kanpur News: 2.77 करोड़ की लागत से बन रहे रोडवेज बस अड्डे का 56 फीसदी कार्य पूर्ण

Sat, 22 Aug 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
56% work of the roadways bus stand being constructed at a cost of Rs 2.77 crore is complete.
कानपुर देहात। पुखरायां में पुराने जर्जर हो चुके बस स्टेशन को ध्वस्त कर नए सिरे से 2.77 करोड़ की लागत से नए रोडवेज बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को सीडीओ ने बस अड्डे का निरीक्षण कर कार्य प्रगति जानी। परियोजना प्रबंधक ने उन्हें 56 फीसदी काम पूरा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुखरायां में परिवहन निगम जर्जर हो चुके बस अड्डे का निर्माण के लिए 210.92 लाख का सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए अनुबंध किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने परियोजना प्रबंधक से निर्माण संबंधी जानकारी लेते हुए कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच करने और परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि परियोजना में अब तक की भौतिक प्रगति 56 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 48.50 प्रतिशत पाई गई है। बस स्टेशन का निर्माण कार्य 15 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था। जिसे एक वर्ष में 14 फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शासन से अब तक एक करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। जिसमें करीब 48.50 लाख रुपये निर्माण कार्य में खर्च किए गए हैं। कहा कि बस अड्डे पर अब तक बोरिंग, मिट्टी भराई, मुख्य भवन की छत ढलाई, प्लास्टर और टॉयलेट ब्लॉक का प्लास्टर का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में चाहर दिवारी का निर्माण, फ्रंट फेस, फ्लोरिंग और फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था और परियोजना प्रबंधक को हिदायत दी कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा कराया जाए। कहा कि उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाए। जांच में मानक के विपरीत कार्य पाया गया तो संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed