फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   56 votes against 62 in Rajpur block

राजपुर ब्लॉक में 62 के सापेक्ष पड़े 56 वोट

Sun, 11 Jul 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
56 votes against 62 in Rajpur block
राजपुर। राजपुर ब्लॉक में शनिवार को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शांति पूर्ण ढंग से हुआ। कुल 62 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 56 सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा के घोषित प्रत्याशी महेश चंद्र कटियार समेत छह सदस्यों ने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन

एसडीएम रमेश चंद्र यादव व एआरओ अरविंद द्विवेदी ने शनिवार को दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटी खोलकर दिखाई। इसके बाद पेटी को सील कराकर मतदान शुरू कराया। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ब्लॉक कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग कराकर जवान तैनात कर दिए। मतदान के लिए आने वाले बीडीसी सदस्यों को मुख्य द्वार पर प्रमाण पत्र दिखाने के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। पहला वोट ठीक 11 बजे व अंतिम वोट 2:59 बजे पड़ा। ब्लॉक में कुल 62 के सापेक्ष 56 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच 3 बजकर 5 मिनट पर मतगणना शुरू कराई गई। निर्दलीय प्रत्याशी राकेश बाबू कटियार को 42 मत मिलने के बाद विजयी घोषित किया गया। वहीं सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र यादव को महज नौ मत ही मिल सके। पांच वोट अवैध कर दिए गए। एआरओ अरविंद द्विवेदी ने विजेता राकेश बाबू कटियार को विजेता घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने पुलिस सुरक्षा के बीच विजयी प्रत्याशी को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के साथ प्रमाण पत्र के लिए माती भेजा। इधर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत की खुशी मनाने के लिए समर्थक गुलाब वाटिका में डटे रहे। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते विजयी जुलूस नहीं निकाला जा सका। (संवाद)
प्रशासन के चेतने पर शांतिपूर्ण हुआ मतदान
राजपुर। राजपुर में ब्लॉक प्रमुख नामांकन के दौरान गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र यादव के साथ मारपीट कर दी थी। सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट व पर्चा छीनने का आरोप लगाया। शनिवार को मतदान के दौरान पुलिस ने चौकस सुरक्षा व्यवस्था रखी। इससे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

ब्लॉक कार्यालय में मतदान स्थल से दो सौ मीटर तक चार जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कराकर पुलिस कर्मियों को जगह-जगह तैनात किया था। यहां पर पुलिस ने बीडीसी सदस्यों के अलावा किसी को भी ब्लॉक कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया। मतदान स्थल के बाहर मुख्य गेट पर तैनात 25 पुलिस के जवानों व दरोगा ने सदस्यों का प्रमाण पत्र देखने के बाद उन्हें मतदान केंद्र पर प्रवेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed