फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   56 thousand cusecs of water released from the barrage, Chambal overflowed

Kanpur News: बैराज से छोड़ा गया 56 हजार क्यूसेक पानी, चंबल उफनाई

Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
56 thousand cusecs of water released from the barrage, Chambal overflowed
बैराज से पानी आने के बाद उफान मारती चंबल नदी - फोटो : संवाद
चकरनगर/ उदी । मध्य प्रदेश में हो रही बारिश से कोटा बैराज का जलस्तर बढ़ गया है। बैराज से 56 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से चंबल नदी उफना रही है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में आठ मीटर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे तक चंबल का जलस्तर 113.57 मीटर पर पहुंच गया है। बाढ़ की सूचना पर एसडीएम ने सहसों चंबल पुल से जलस्तर का निरीक्षण भी किया।
कोटा बैराज से बीते शनिवार को पांच-पांच फीट के दो दरवाजे खोलकर 56 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया था। इसके चलते बुधवार को चंबल का जलस्तर 105.14 से बढ़कर दोपहर चार बजे तक 113.57 मीटर हो गया। हालांकि चेतावनी का निशान 119.80 मीटर और खतरे का निशान 120.80 मीटर है।
विज्ञापन

बाढ़ की आशंका से प्रशासन ने भी नदी के किनारे गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग चौकी उदी अवर अभियंता राहुल कुमार के अनुसार चंबल नदी खतरे के निशान से अभी 7.26 मीटर नीचे है, और पानी छोड़ा गया तो नदी चेतावनी बिंदु को छू सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed