फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   56 Bhog offered to Hanuman ji, started cheering

बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का मेला, लगे जयकारे

Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
56 Bhog offered to Hanuman ji, started cheering
कानपुर देहात। जिले में मंगलवार को बुढ़वा मंगल धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भक्तों ने पूजन किया। भक्तों ने हनुमान जी को 56 भोग चढ़ाया गया और जयकारे लगाए। हवन पूजन कर भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। कई जगह भंडारा का आयोजन किया गया। झींझक में अक्षय वट आश्रम में मेला लगा और कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

अकबरपुर में बाढ़ापुर रोड के सामने श्रीबाबा जी कमेटी की ओर से हवन पूजन व भंडारा का आयोजन हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा, धर्मवीर सिंह, रिंकू शर्मा, राजेश कुशवाहा, रामकुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, अयोध्यापुरी मैदान स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। शाम को भजन कीर्तन किया गया। यहां आयोजक अनूप त्रिपाठी आदि रहे। स्टेट बैंक के बगल में स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण हुआ। यहां मन्नी गुप्ता, गुड्डू मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, सन्नी गुप्ता रहे। झींझक कस्बा के अक्षयवट आश्रम में मेला लगा। पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी ने प्रथम पूजन कर शुभारंभ किया। वहीं, मंगलपुर, मुंडेरा, खमहैला, किशौरा स्थित मंदिरों में प्रसाद वितरण हुआ। यहां राकेश बाबा, रविंद्र यादव, अवधेश पोरवाल, रंजन कुशवाहा, सोनू तिवारी, रामू शुक्ला व धरमू पालीवाल रहे।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा ब्लॉक के गजनेर मेन चौराहा स्थित बजरंगबली मंदिर में भव्य सजावट की गई। भक्तों ने पूजन अर्चन किया। यहां राजेश सिंह चौहान, आनंद गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुधीर सिंह, बबलू आदि रहे। राजपुर के जैनपुर स्थित ऐतिहासिक रामजानकी हनुमान मंदिर में श्रीराम के जयकारे लगाए गए। यहां अजीत कटियार, प्रभात श्रीवास्तव, श्याम लखन तिवारी, राजेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री, मनीष शुक्ला, पुनीत शर्मा आदि रहे। रूरा के धनीरामपुर स्थित बाला जी धाम व बजरंग नगर के हनुमान मंदिर में भक्तों ने पूजन किया। यहां भक्तों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed