फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   550 meter water line will be laid in Sant Ravidas Nagar

Kanpur News: संत रविदासनगर में बिछेगी 550 मीटर पानी की लाइन

Tue, 13 Jan 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
550 meter water line will be laid in Sant Ravidas Nagar
कानपुर। जूही संत रविदासनगर में कई माह से चली आ रही दूषित पानी की समस्या का जल्द ही समाधान होगा। इसके लिए क्षेत्र में 550 मीटर पानी की लाइन बिछाई जाएगी। सोमवार को जलकल के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता ने पूर्व पार्षद के साथ बस्ती का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संत रविदासनगर में काफी साल पहले पानी की लाइन बिछाई गई थी। यह लाइन गंदे पानी से होकर गुजरती है। कई जगह लीकेज होने की वजह से क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। अमर उजाला के 12 जनवरी के अंक में इस मुद्दे से संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को जोन तीन के अधिशासी अभियंता नंदकिशोर, अवर अभियंता चंद्रकांत मौर्य ने पूर्व पार्षद सुनील कन्नौजिया के साथ बस्ती का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तय हुआ कि बारादेवी जोनल पंपिंग स्टेशन से बस्ती तक 550 मीटर लाइन बिछाई जाएगी। लाइन से बस्ती के लोगों को नए कनेक्शन देकर शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बस्ती के सामने जलकल की ओर से खोदाई शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता नंदकिशोर ने बताया कि नई लाइन बिछाने के लिए महाप्रबंधक कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से जल्द ही अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed